Air India Baggage Limit: यह खबर खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो पहली बार या अक्सर हवाई यात्रा करते हैं। दरअसल एयर इंडिया एयरलाइन के द्वारा अब बैगेज लिमिट को घटकर मात्र 15 किलो तक कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब आप फ्लाइट में 15 किलो से ज्यादा का सामान में लेकर नहीं जा सकते हैं।इससे पहले बैगेज एलाउंस की लिमिट 20 किलो थी जिसे अब 5 किलो घटा दिया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की नई बैगेज लिमिट कि यह व्यवस्था एयर इंडिया के द्वारा बृहस्पतिवार से शुरू कर दी गई है। कंपनी के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अब जो भी लोग इकोनॉमी कंफर्ट और कंफर्ट प्लस कैटेगरी में सफर करेंगे उन्हें मात्र 15 किलो का चेक इन बैगेज एक्सेस मिलेगा।

आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि टाटा ग्रुप ने साल 2022 में एयर इंडिया को ओवरटेक कर लिया। इसके पहले एयर इंडिया के द्वारा यात्रा के दौरान 25 किलो तक का फ्री बैगेज एलाउंस मिलता था। जिसे पिछले साल टाटा ग्रुप के द्वारा घटकर 20 किलो कर दिया गया और अब यह मात्र 15 किलो रह गया है।
एयर इंडिया द्वारा उठाए गए इस कदम से अब उसके फ्री बैगेज एलाउंस की सुविधा देश की बाकी एयरलाइंस के बराबर आ चुकी हैं। हालांकि कई एयरलाइंस में आप सिर्फ एक बैग लेकर जा सकते हैं लेकिन एयर इंडिया में आप दी गई फ्री बैगेज वेट अलाउंस की लिमिट के अंदर कई बैग लेकर जा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि अगर आप इकोनामी फ्लेक्स कैटिगरी का टिकट लेते हैं तो आपको एयर इंडिया के द्वारा करीब 25 किलो तक का बैगेज अपने साथ ले जाने की अनुमति दी जाती है।
अगर बात करें कंफर्ट प्लस और फ्लेक्स कैटेगरी के किराए की तो, दिल्ली से मुंबई यात्रा करते वक्त दोनों टिकट में मात्र हजार रुपए तक का फर्क आता है। इसमें लोगों को 9000 रुपए तक की वैल्यू मिलती है और वह अपने साथ 10 किलो तक एक्स्ट्रा बैगेज भी ले जा सकते हैं। इसके साथ ही इस कैटेगरी के अंदर आपको अपनी मनपसंद सीट खुद चुनने का मौका मिलता है।
इसके अलावा अगर आप एक्स्ट्रा बैगेज ले जाना चाहते हैं तो एक लिमिट के अंदर एयरलाइन को एक्स्ट्रा चार्ज देकर अपना सामान ले जा सकते हैं। एक्स्ट्रा बैगेज की फीस के बारे में पूरी जानकारी आपको कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन मिल सकती है।
हालांकि डीजीसीए के नए रूल के मुताबिक अब अगर लोग चाहे तो हवाई जहाज के टिकट पर लगने वाले एक्स्ट्रा चार्ज को कटवा सकते हैं। ऐसे में उन्हें जिन सुविधाओं की जरूरत नहीं होती है उनका शुल्क वह अपने टिकट के पैसे में से काम करवा सकते हैं। ऐसा करने से अब एयरलाइंस के द्वारा लगाए जा रहे ऑप्शनल चार्जेस, यात्रियों पर थोपे नहीं जा सकेंगे और उनसे मनमाना किराया भी नहीं वसूल सकेंगे।
लोगों का मानना है कि कंपनी के द्वारा लाया गया ये नया फेयर ब्रैकेट कंपनी के फायदे को बढ़ाने के लिए किया गया एक प्रयास है। हालांकि इससे लोगों की जेब पर जरूर बोझ पड़ेगा।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
