Air India cheap air tickets: सरकारी से प्राइवेट बनी एअर इंडिया हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ा ऑफर लाई है। इस ऑफर के तहत एअर इंडिया घरेलू उड़ान के लिए 1799 रुपये में टिकट दे रही है। हालांकि यह सस्ते हवाई टिकट का ऑफर कुछ ही दिन के लिए है।
टाटा ग्रुप की एअर इंडिया (Air India) ने घरेलू और इंटरनेशनल रूट्स के लिए स्पेशल सेल ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत न्यूनतम 1799 रुपये में एक तरफा टिकट मिल रहा है। घरेलू रूट के लिए ऑफर के तहत जहां न्यूनतम 1799 रुपये में टिकट दिया जा रहा है, वहीं इंटरनेशनल रूट के लिए न्यूनतम ऑफर किराया 3899 रुपये है।

एअर इंडिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि कनविनिएंस फीस को माफ कर दिया गया है। ग्राहकों को इसका फायदा उठाने के लिए एअर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए टिकट बुक करना होगा।
एअर इंडिया ने सीमित अवधि के लिए इस ऑफर का नाम नमस्ते वर्ल्ड सेल (Namaste World Sale) रखा है। यह ऑफर खुला हुआ है और इसका फायदा 5 फरवरी 2024 तक उठाया जा सकता है। इस स्पेशल ऑफर के तहत टिकट खरीदने पर 30 सितंबर 2024 तक हवाई यात्रा की जा सकती है।
इस ऑफर के तहत घरेलू रूट्स के लिए इकोनॉमी क्लास की न्यूनतम टिकट 1799 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए एक तरफ से 10,899 रुपये से शुरू होती है। चुनिंदा डेस्टिनेशन के लिए एक ओर इकोनॉमी क्लास में 3899 रुपये और दोनों तरफ के लिए 9600 रुपये तय किया गया है। एअर इंडिया ने बताया कि ये ऑफर लिमिटेड सीट्स के लिए है।
इंटरनेशलन रूट्स में अमेरिाक, कनाड, ब्रिटेन, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के अलावा गल्फ और मीडिल ईस्ट, एशिया पैसिफिक और दक्षिण एशिया के लिए टिकट पर यह ऑफर मिल रहा है।
वहीं केंद्र सरकार ने जेट फ्यूल या एविएशन टर्बाइन फ्यूल का दाम भी घटा दिए हैं। सरकार ने एटीएफ के दाम में 1221 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की है। खबरों के अनुसार, यह लगातार चौथा महीना है, जब जेट फ्यूल के दाम में कटौती की गई है। इस कटौती के बाद जेट फ्यूल के ताजा दाम दिल्ली में ₹1,00,772.17 प्रति किलोलीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में 94,246 रुपये व कोलकाता में 1,09,797.33 रुपये और चेन्नई में 1,04,840.19 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं।
एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बदली हुई कीमतें लागू हो गई हैं। जेट फ्यूल की कीमतों में गिरावट से विमान कंपनियों की ऑपरेटिंग कॉस्ट में गिरावट आने की उम्मीद है। कुल ऑपरेटिंग कॉस्ट में से 40 फीसदी हिस्सा जेट फ्यूल ही होता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
