Air India Gift Card: रक्षाबंधन में भाई अपनी बहन को गिफ्ट्स देते हैं और बहने अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। रक्षाबंधन पर अगर आप अपनी बहन को कुछ खास देना चाहते हैं तो एयर इंडिया के गिफ्ट कार्ड को भी दे सकते हैं। एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को गिफ्ट कार्ड ऑफर किया है। ये कार्ड कई यात्राओं में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं और किस तरह से आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

रक्षाबंधन पर दें ये एयरइंडिया का गिफ्ट कार्ड
एयर इंडिया गिफ्ट कार्ड को आप थीम ट्रैवल, वेडिंग एनिवर्सरी, जन्मदिन और खास मौके के लिए खरीद सकते हैं। इस गिफ्ट कार्ड्स की मदद से आप फ्लाइट बुकिंग, एक्स्ट्रा लगेज, सीट सिलेक्शन, और दूसरी सुविधाओं के लिए यूज कर सकते हैं। इसका आप एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अलग-अलग यात्राओं में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।
इतनी है इस कार्ड की वैल्यू
ये ई-कार्ड 1 हजार रुपये से 2 लाख रुपये तक के डिनॉमिनेशन में उपलब्ध हैं। एयर इंडिया का कहना है कि ये गिफ्ट कार्ड ट्रांसफेरेबल हैं और आप ये कार्ड खरीदकर दूसरों को भी दे सकते हैं। इसमें कार्ड के डिटेल भी होंगी और वह इससे एयर इंडिया की फ्लाइट में टिकट बुक करने व अन्य सेवाओं को खरीदने में कर सकेगा। ग्राहक एक ट्रांजेक्शन में एक साथ तीन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे ऑनलाइन खरीदें गिफ्ट कार्ड
एय़र इंडिया के गिफ्ट कार्ड को खरीदने के लिए आपको सबसे पहले giftcards.airindia.com वेबसाइट पर जाना होगा। फिर आप अपने गिफ्ट कार्ड की अमाउंट को सिलेक्ट करें। आप ओकेजन और पर्सनल मैसेज दर्ज करें जो आप गिफ्ट कार्ड के साथ देना चाहते हैं। फिर ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन को सिलेक्ट करें और पेमेंट करें। इस तरह से आप ये गिफ्ट कार्ड ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यही नहीं, आप गिफ्ट कार्ड को ट्रांसफर भी कर सकते हैं और आप तीन गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते है। यदि पैसे कम पड़ते हैं तो क्रेडिट कार्ड से बाकी पेमेंट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications