Air India Flight Cancelled: एअर इंडिया में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विमानन कंपनी एअर इंडिया ने अमेरिका के न्यूयॉर्क और नेवार्क जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है। कंपनी ने 25 और 26 जनवरी को न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के नेवार्क से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस संबंध में कंपनी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी साझा की है।

उड़ान को क्यों किया गया रद्द?
अमेरिका में आए एक ऐतिहासिक विंटर स्टॉर्म के खतरे के मद्देनजर एअर इंडिया ने 25 और 26 जनवरी को आने-जाने वाली उड़ानें रद्द की हैं। यह महत्वपूर्ण निर्णय यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया है।
एअर इंडिया द्वारा जारी यात्रा परामर्श में बताया गया है कि अमेरिका के ईस्ट कोस्ट, खासकर न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह से सोमवार तक भारी बर्फबारी और तीव्र ठंड का अनुमान है। इस प्रतिकूल मौसम से उड़ान संचालन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।
एयरलाइन ने स्पष्ट किया, "यात्रियों और क्रू की सुरक्षा, सुविधा और भलाई को देखते हुए 25 और 26 जनवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से सभी उड़ानें रद्द की जा रही हैं।" यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी के लिए एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और कस्टमर सपोर्ट से संपर्क में रहें।
रिकॉर्ड तोड़ विंटर स्टॉर्म की चपेट में है अमेरिका
दरअसल, अमेरिका इस समय एक रिकॉर्ड तोड़ विंटर स्टॉर्म की चपेट में है। नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने चेतावनी दी है कि यह भयंकर तूफान सेंट्रल प्लेन्स से लेकर नॉर्थ-ईस्ट तक करोड़ों लोगों को प्रभावित कर सकता है। इससे भारी बर्फबारी, बर्फीली बारिश और खतरनाक ठंड से सड़कें बंद होने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यात्राएं ठप होने की आशंका है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संकट पर बयान देते हुए बताया कि प्रशासन हालात पर करीबी से नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि FEMA को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है, और संघीय व स्थानीय एजेंसियों को आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विशेषज्ञों ने नागरिकों से अपील की है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें और आधिकारिक मौसम अपडेट पर ध्यान दें। एयर इंडिया के अलावा, कई अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने भी अमेरिका के प्रभावित इलाकों के लिए अपनी उड़ानें सीमित या रद्द कर दी हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications