Air India Express News: एविएशन सेक्टर की दिग्गज एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) की सब्सिडियरी एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने अपने 25 कैबिन क्रू को नौकरी से निकाल दिया है. इससे एक दिन पहले ही 300 कर्मचारी छुट्टी पर गए थे, जिनमें से कुछ ने बीमारी का बहाना दिया था, तो कुछ ने फोन स्विच ऑफ कर लिया था. बड़ी संख्या में कर्मचारियों के छुट्टी पर जाने से एयरलाइन के उड़ानों पर भी असर पड़ा. इसके तहत आज कुल 76 फ्लाइट्स पर असर पड़ा है. हालांकि, एयरलाइन ने बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के रिफंड (Refund) की भी बात कही है. बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस लो-कॉस्ट एयरलाइन है, जोकि टाटा ग्रुप (Tata Group Company) का हिस्सा है.
कर्मचारियों ने लगाए आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरलाइन के कर्मचारी कंपनी के नए एंप्लॉयमेंट शर्तों के विरोध में एक साथ छुट्टी पर चले गए. इसमें आरोप है कि कंपनी स्टाफ के साथ बर्ताव करने में असमानता करती है. टाटा ग्रुप के लिए महीनेभर से भी कम समय में यह दूसरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा. साथ ही ये भी कहा जा रहा कि कर्मचारियों में एयर इंडिया और एयर एशिया (Air Asia) के मर्जर को लेकर नाराजगी है. इसके चलते कर्मचारी विरोध जता रहे हैं.

25 कैबिन क्रू को निकाला
एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) से पहले एविएशन सेक्टर की अन्य एयरलाइन विस्तारा (Vistara), जोकि इसी ग्रुप की कंपनी है को लेकर भी दिक्कतें सामने आईं. विस्तार एयरलाइन में भी कर्मचारियों को लेकर दिक्कत चल रही. दरअसल, एयरलाइन पायलट्स पे पैकेज को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा था कि मैनेजमेंट बड़ी संख्या में छुट्टी पर गए कर्मचारियों से संपर्क में है, जिससे ये जानने में मदद मिले की इस तरह के बर्ताव की जरूरत क्यों पड़ी. आज कंपनी ने 25 कर्मचारियों के लिए टर्मिनेशन लेटर जारी किया है.
टाटा ग्रुप के अधिग्रहण से समस्या?
एयर इंडिया के कर्मचारियों के यूनियन ने टाटा ग्रुप (Tata Group) पर बड़ा आरोप लगाया है. यूनियन ने कहा कि जब से एयरलाइन का अधिग्रहण टाटा ग्रुप ने किया है तब कर्मचारियों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि एकाएक एयरलाइन के क्रू मेंबर्स के छुट्टी पर जाने से उड़ानों पर असर पड़ा है. कंपनी ने पैसेंजर्स से इसके लिए माफी भी मांगी है. साथ ही अन्य फ्लाइट का भी ऑप्शन दे रही है.
पैसेंजर्स को रिफंड समेत मिलेगी ये सुविधा
एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने जारी एक बयाने में कहा कि ग्रुप एयरलाइन्स के साथ ऑप्शनल फ्लाइट्स का ऑप्शन दे रहे हैं. इसके जरिए हमारी मंशा पैसेजर्स को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचा है. वहीं, फ्लाइट्स कैंसिल होने से एयरपोर्ट पर पैसेजर्स की संख्या ज्यादा हो गई है. इसके लिए एयरलाइन ने आग्रह किया है कि पैसेंजर्स ऑफिशियल वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें. साथ ही पैसेंजर्स को बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के रिफंड को भी कहा है. पैसेजर्स +91 6360012345 नंबर पर व्हाट्सएप के जरिये रिफंड की रिक्वेस्ट कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट airindiaexpress.com पर भी रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
