नई दिल्ली, मई 22। एयर इंडिया एक बड़े साइबर हमले की चपेट में आ गई है, जिसमें लाखों यात्रियों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी सहित पर्सनल डिटेल में सेंध मारी गयी है। प्रभावित उपयोगकर्ताओं को दी गयी जानकारी में एयर इंडिया ने कहा कि इस डेटा ब्रीच में 26 अगस्त 2011 और 20 फरवरी 2021 के बीच रजिस्टर्ड पर्सनल डेटा शामिल है। रजिस्टर्ड यात्रियों का जो पर्सनल डेटा लीक हुआ है, उसमें नाम, जन्म तिथि, कॉन्टैक्ट डिटेल, पासपोर्ट जानकारी, टिकट जानकारी, स्टार एलायंस और एयर इंडिया फ्रीक्वेंट फ्लायर डेटा (इसमें कोई पासवर्ड डेटा प्रभावित नहीं हुआ) जैसी डिटेल शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहकों का क्रेडिट कार्ड डेटा भी लीक हुआ है।

45 लाख यात्रियों का डेटा लीक
एयर इंडिया ने कहा है कि इस साइबर हमले में करीब 45 लाख यूजर्स की डिटेल लीक हुई है। इनमें विदेशी यात्री भी शामिल हैं। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि क्रेडिट कार्ड डेटा के मामले में सीवीवी/सीवीसी नंबर हमारे डेटा प्रोसेसर के पास नहीं होते। इसके अलावा हमारे डेटा प्रोसेसर ने सुनिश्चित किया है कि डेटा लीक होने के बावजूद कोई गड़बड़ी वाली गतिविधि नहीं देखी गई है।
तुरंत उठाए गए उपाय
एयरलाइन ने कहा कि डेटा उल्लंघन की सूचना मिलते ही तत्काल सुरक्षा उपाय किए गए। कंपनी यात्रियों को किसी और नुकसान से बचाने के लिए उन्हें अपने पासवर्ड और अन्य आवश्यक डिटेल को बदलने की भी सलाह दी है। डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय तुरंत किए गए। एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को बताया है कि फरवरी में एसआईटीए पैसेंजर सर्विस सिस्टम में डेटा हैक हुआ है।
क्या है एसआईटीए
एसआईटीए एक स्विट्जरलैंड स्थित टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो एयर ट्रांसपोर्ट कम्युनिकेशंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी को 11 सदस्य एयरलाइनों द्वारा शुरू किया गया था और अब इसके200 से अधिक देशों में 2,500 से अधिक ग्राहक हैं। एसआईटीए पैसेंजर प्रोसेसिंग, रिजर्वेशन सिस्टम आदि जैसी सेवाएं ऑफर करती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
