LIC Eases Claim Rules: एयर इंडिया की हालिया विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को राहत देते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बीमा राशि प्राप्त करने के प्रोसेस को आसान बना दिया है। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार को हुआ था। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मृत्यु हो गई।

LIC ने इंश्योरेंस क्लेम प्रोसेस के लिए उठाया ये कदम
LIC ने इस हादसे को देखते हुए बीमा दावा (क्लेम) करने के प्रोसेस को पहले से तेज और आसान बना दिया है, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता मिल सके। अब उन्हें कम डॉक्यूमेंट्स और आसान प्रोसेस के जरिए बीमा राशि दी जाएगी।
कंपनी ने विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दी राहत
यह कदम उन परिवारों को थोड़ी राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिन्होंने इस हादसे में अपने परिवार वालों को खो दिया है। LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) ने एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए गहरा दुख जताया है और कहा है कि वह जल्द से जल्द उनकी मदद करना चाहता है।
LIC ऑफ इंडिया ने एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों की मदद के लिए कई राहतों की घोषणा की है, जिससे उन्हें बीमा क्लेम प्राप्त करने में आसानी हो। LIC ने कहा है कि अब बीमा क्लेम के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) की जगह सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज मृत्यु का कोई भी सबूत, या फिर केंद्र/राज्य सरकार या एयरलाइन द्वारा मुआवजे के तौर पर दी गई राशि का सबूत भी मृत्यु प्रमाण के रूप में मान्य होगा।
इस नंबर पर करें संपर्क
LIC ने यह भी भरोसा दिलाया है कि वह प्रभावित परिवारों से खुद संपर्क करेगा और उनके बीमा दावे को तेजी से निपटाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा, ताकि पीड़ितों को जल्द राहत मिल सके। LIC ने यह भी कहा है कि जो लोग मदद चाहते हैं, वे अपने नजदीकी LIC ऑफिस जा सकते हैं या LIC के 022-68276827 इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
