Air India: एयर इंडिया ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि उसने गिफ्ट सिटी के जरिए एचएसबीसी के साथ फाइनेंस लीज लेन देन के जरिए अपने पहले ए350-900 विमान का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह देश के पहले इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) गिफ्ट सिटी के जरिए लीज पर लिए जाने वाला पहला वाइड बॉडी विमान भी है।
एयरलाइन की तरफ से आगे कहा गया है कि ट्रांजेक्शन को उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एआई फ्लीट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा सुगम बनाया गया था और यह इस वर्ष के शुरुआत में किए गए 470 विमानों के ऑर्डर से पहला फाइनेंसिंग ट्रांजेक्शन भी किया है।

एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक एवं परिवर्तन अधिकारी निपुण अग्रवाल की तरफ से कहा गया है कि यह ऐतिहासिक लेन देन गिफ्ट आईएफएससी से हमारे विमान लीज के कारोबार की शुरुआत का प्रतीक है।
क्योंकि एआईएफएस व्यापक निकाय विमान फाइनेंसिंग के लिए प्राथमिक एयर इंडिया समूह इकाई होगी, जो हमारे और हमारी सहायक कंपनियों के लिए भविष्य की विमान फाइनेंसिंग रणनीति में जरूरी भूमिका निभाएगी। एयरलाइन ने 6 ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया है और उनमें से 5 की डिलीवरी मार्च 2024 तक होनी है।
मुख्य विशेषताएं एयरबस ए350-900 विमान की
अगर हम एयरबस ए350-900 विमान की विशेषताएं की बात करें तो फिर एयरबस ए350-900 विमान में सामान्य बैठने की व्यवस्था में 366 यात्रियों को समायोजित करने के लिए एक लंबा और बड़ा केबिन है।
यह हाइयर डेंसिटी कंफीग्रेशन में लगभग 440 यात्रियों को समायोजित कर सकता है। केबिन 5.62 मीटर की चौड़ाई प्रदान करता है और इसमें एक विशिष्ट तीन-श्रेणी कंफ्रीग्रेशन शामिल है। इकोनॉमी क्लास की बात करें तो इकोनॉमी क्लास में 18 इंच चौड़ी सीटें हैं।
यह यात्रियों के लिए वाईफाई और ईमेल कनेक्टिविटी की भी सुविधा प्रदान करता है और एयर कंडीशनिंग, ध्वनिकी, गैलीज, इन-फ्लाईट मनोरंजन, प्रकाश व्यवस्था, इलेक्ट्रिक्स, वॉशरूम आदि से फर्निष्ड है। एयर इंडिया के बेड़े में वर्तमान में 116 विमान है, जिसमें 49 वाइड बॉडी विमान भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
