अगर आप भी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप एयर इंडिया आपके लिए बेहद आकर्षक पैकेज लेकर आया है। कर्ज में डूबी सरकारी एयरलाइन एअर इंडिया ने हवाई यात्रियों के लिए एक खास ऑफर निकाला है।
नई दिल्ली: अगर आप भी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप एयर इंडिया आपके लिए बेहद आकर्षक पैकेज लेकर आया है। कर्ज में डूबी सरकारी एयरलाइन एअर इंडिया ने हवाई यात्रियों के लिए एक खास ऑफर निकाला है। इस ऑफर के तहत घूमने के लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करने होंगे। एयर इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर इस ऑफर के बारे में जानकारी दी है। इसके तहत आप सिर्फ 799 रुपये में हवाई सफर का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा 4,500 रुपये में विदेश जा सकते हैं।
आज रात 11.59 बजे तक बुक करें टिकट
बता दें कि टिकट बुक करने का आखिरी मौका आज है, यानी आप 17 फरवरी की रात 11.59 बजे तक टिकट बुक कर सस्ती हवाई यात्रा का लुत्फ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस ऑफर के बारे में। दूसरी तरफ आपको ये भी जानकारी दें कि एअर इंडिया पर कुल 58,255 करोड़ का कर्ज है। मौजूदा समय में एअर इंडिया विनिवेश की प्रक्रिया से गुजर रही है। साल 2016-17 में 48,447 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो 2017-18 में बढ़कर 55,308 करोड़ रुपये और 2018-19 में 58,255 करोड़ रुपये हो गया।
ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ, आज भर का मौका
- एअर इंडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, आप 17 फरवरी 2020 की रात 11:59 बजे तक इस ऑफर के तहत टिकट बुक करा सकते हैं।
- इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट सर्च करें।
- इसके बाद अपना यात्रा विवरण जैसे की गंतव्य शहर भरें।
- यह ऑफर 18 फरवरी, 2020 से 30 सितंबर, 2020 तक की यात्रा के लिए वैलिड है।
- यह ऑफर सीमित समय के लिए है और सभी ग्राहकों के लिए है।
- आप एअर इंडिया की वेबसाइट और अन्य ट्रेवल वेबसाइट के जरिए रियायती दरों पर टिकट बुक करा सकते हैं।
- ध्यान रहे कि यह ऑफर सऊदी अरब के लिए लागू नहीं है।
- इसके साथ ही टिकट बुक कराने पर भी बैगेज से जुड़े पुराने नियम ही लागू होंगे।
- वहीं चेंज और कैंसिलेशन चार्ज भी नियमों के मुताबिक ही हैं।
- ध्यान दें कि वेलेंटाइन डे से पहले कई निजी एयरलाइन कंपनियों ने आकर्षक दरों पर टिकट बुकिंग की पेशकश की थी। इसके बाद एअर इंडिया ने यह खास बोनान्जा ऑफर पेश किया है।
मात्र 4,500 रुपये में करें विदेश यात्रा
एअर इंडिया ने यात्रियों को 799 रुपये की शुरुआती कीमत पर देश में घूमने के लिए टिकट दे रही है। वहीं आप मात्र 4,500 रुपये की शुरुआती कीमत पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। बता दें कि इकोनॉमी क्लास के टिकटों पर यह विशेष छूट है। टिकट की बुकिंग एअर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग ऑफिस और ऑथोराइज्ड ट्रैवल एजेंट्स से कर सकते हैं। इसके अवाला, एअर इंडिया ने घूमो इंडिया फैमिली फेयर की भी शुरुआत की है। इसके तहत यात्रियों को टिकट पर 25 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के तहत कम से कम तीन और अधिकत छह लोगों का टिकट बुक की जा सकती है। 31 मार्च 2020 तक इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
