Air India Flight Operation; Delhi Airport Terminal 3 Expansion: यदि हवाई यात्रा करने वाले हैं और दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले हैं तो उससे पहले इस खबर को जरूर एक बार पढ़ लें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI) पर घरेलू उड़ानों के संचालन को लेकर टर्मिनल में बदलाव किया गया है। ये बदलाव एअर इंडिया और उनकीू सहायक कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस के घरेलू उड़ानों के संचालन के संदर्भ में है। इस संबंध में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर एअर इंडिया ने जानकारी भी साझा की है।
उड़ानों को लेकर क्या हुआ है बदलाव?
शुक्रवार (3 अक्टूबर) एअरलाइन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह 26 अक्टूबर से एअर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस अपनी घरेलू उड़ानों का संचालन दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 (T3) से हटाकर क्रमशः टर्मिनल 2 (T2) और टर्मिनल 1 (T1) से करेंगी। यानी 26 अक्टूबर से एअर इडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की घरेलू उड़ानें टर्मिनल 3 के बजाए टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 से संचालित होंगी।
क्यों हो रहा है बदलाव?
यह बदलाव दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा T3 के विस्तार कार्य के कारण किया जा रहा है। इस काम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की क्षमता को बढ़ाना है। एअर इंडिया ने बताया है कि उसकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और एअर इंडिया एक्सप्रेस की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पहले की तरह T3 से ही संचालित होंगी।
- एअर इंडिया: कुल 180 में से 60 दैनिक घरेलू उड़ानें अब T2 से उड़ेंगी।
- एअर इंडिया एक्सप्रेस: सभी घरेलू उड़ानें T1 से संचालित होंगी।
- अंतरराष्ट्रीय उड़ानें: T3 से पहले की तरह जारी रहेंगी।
एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी ताजा जानकारी अपडेट रखें और फ्लाइट व टर्मिनल की जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या 24x7 सपोर्ट से चेक करते रहें।
कैसे पता चलेगा कि फ्लाइट किस टर्मिनल से उड़ान भरेगी?
T2 से उड़ने वाली एयर इंडिया की घरेलू फ्लाइट्स को नए चार अंकों के फ्लाइट नंबर (AI1XXX) दिए जाएंगे। 26 अक्टूबर या उसके बाद की तारीखों पर बुकिंग करने वाले यात्रियों को टिकट पर ही स्पष्ट सूचना दी जाएगी कि उनकी फ्लाइट T2 से है।
एअर इंडिया एक्सप्रेस के घरेलू यात्री भी बुकिंग के दौरान जान सकेंगे कि उनकी उड़ान T1 से ऑपरेट होगी।
हवाई यात्रियों को मिलेंगी इंटर-टर्मिनल ट्रांसफर की सुविधा
जिन यात्रियों ने कनेक्टिंग फ्लाइट्स बुक की हैं और जिनके पास पहले से बोर्डिंग पास है, उनके लिए एयर इंडिया इंटर-टर्मिनल ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
T1, T2 और T3 के बीच शटल सेवा हर 10 मिनट पर मिलेगी। यात्रियों को अपना सामान दोबारा लेने और चेक-इन करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि एयरलाइन बैगेज को सीधे एयरसाइड ट्रांसफर करेगी। जिन यात्रियों को विशेष मदद चाहिए, उनके लिए T2 और T3 के बीच बग्गी राइड की सुविधा भी रहेगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications