नई दिल्ली, अप्रैल 27। गर्मी इस समय पूरे ऊफान पर है। तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मॉनसून आने तक अब आपको गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तब तक आपको एयर कूलर या एसी से काम चलाना होगा। आज कल लोग कूलर के बजाय एसी को ज्यादा पसंद करते हैं। मगर एसी खरीदना और हर महीने उसका बिल चुकाना सभी के बजट में नहीं होता। अगर आपका बजट भी कम है तो बजाय एसी के एयर कूलर खरीदें। हम यहां आपको ऐसे बेस्ट 5 कूलरों की जानकारी देंगे, जो अमेजन पर काफी कम रेट पर मिल रहे हैं। इतना ही नहीं ये कूलर एसी जैसी कूलिंग देंगे और साथ ही आवाज भी कम करेंगे। वरना आम तौर पर लोग आवाज की वजह से कूलर को पसंद नहीं करते। जानते हैं बेस्ट कूलरों के बारे में।
हैवेल्स ट्यूनो पर्सनल एयर कूलर
इस एयर कूलर की कीमत वैसे तो 8150 रु है, मगर आपको अमेजन पर पूरे 29 फीसदी का डिस्काउंट मिल सकता है। इस तरह आप ये कूलर 5799 रु में खरीद सकते हैं। ये एयर कूलर इनडोर कूलिंग के लिए बेस् है। अच्छी बात यह है कि इसमें इसमें आइस कंपार्टमेंट मौजूद है, जो ज्यादा गर्मी में भी बढ़िया कूलिंग बरकरार रखेगा। आप डस्ट फिल्टर वाले इस कूलर को इन्वर्टर से भी चला सकते हैं।
इम्पेक्स फ्रीजो-22 रूम एयर कूलर
ये कूलर छोटे साइज के रूम या दुकान के लिए परफेक्ट है। इस कूलर की कीमत 8490 रु है, जबकि आप इसे 41 फीसदी डिस्काउं के साथ सिर्फ 4990 रु में खरीद सकते हैं। ये कूलर हनीकॉम्ब कूलिंग पैड के साथ आता है। इससे इसकी कूलिंग में इजाफा होता है। अगर आप छोटी जगह के लिए ये कूलर खरीद रहे हैं तो ये मॉडल सही रहेगा।
सिम्फनी आइस क्यूब 27 पर्सनल रूम एयर कूलर
छोटे रूम के लिए एक और कूलर बढ़िया रहेगा। ये है सिम्फनी आइस क्यूब 27 पर्सनल रूम एयर कूलर। इस कूलर की कीमत 6599 रु है। पर अमेजन पर ये कूलर 9 फीसदी डिस्काउंट के साथ सिर्फ 5999 रु में मिल सकता है। ये कूलर भी हनीकॉम्ब पैडिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें कूल फ्लो डिस्पेंसर हैं जो बढ़िया कूलिंग की गारंटी देते हैं। ये आई-प्योर टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इससे डस्ट, बैक्टीरिया और स्मेल फिल्टर हो जाती है।
आईबेल प्राइम टावर फैन
अगर आपको कूलर के बजाय के सिर्फ फैन चाहिए तो ये टावर फैन काफी होगा, जो 25 फीट की दूरी तक हवा पहुंचा सकता है। इसमें 4वे एयर फ्लो तकनीक है, जो आपके पूरे कमरे में तेज हवा पहुंचा सकती है। इस फैन की कीमत 5,490 रुपए है। मगर अमेजन पर यह 46 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इसे सिर्फ 2,944 रुपए में ऑर्डर कर सकते हैं।
क्रॉम्पटन ओजोन डिजर्ट एयर कूलर
ये कूलर बड़े आकार के लिविंग रूम या हॉल के लिए बेस्ट है। इस कूलर की एक और खासियत है कि इसका वॉटर टैंक 75 लीटर का है। जबकि ये कूलर 52 फीट तक हवा पहुंचा सकता है। इसमें हनी कॉम्ब कूलिंग पैड और 3 स्पीड कंट्रोल दिया गया है। इसमें व्हील्स और वॉटर लेवर इंडिकेटर भी दिए गए हैं। इसकी कीमत 17,200 रुपए है। मगर मिल रही 42 फीसदी छूट के साथ आप इसे 9,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications