नई दिल्ली, मई 12। गर्मियों का मौसम पूरे जोरों पर हैं। ऐसे में घर को ठंडा रखने वाले उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली की खपत बढ़ जाएगी। सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (सीईए) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार गर्मियों के दौरान दिल्ली में एक घर में प्रति माह औसतन 250-270 यूनिट बिजली की खपत होती है। इधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हाल ही में कहा कि मार्च-मई में सामान्य से अधिकतम तापमान रहेगा। इससे पता चलता है कि एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ेगा। मगर यदि आप कम बिजली का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सही एयर कंडीशनर का चयन करना होगा। इससे आपका मासिक बिजली बिल भी काफी कम हो जाएगा। इसके लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा।
इनोवेटिव फीचर्स वाला एसी खरीदें
टेक्नोलॉजिकल इनोवेशंस के चलते इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले एसी कमरे में सही तापमान बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही बाहरी गर्म हवा से कमरे को सुरक्षित रखते हैं। इससे बिजली का कम उपयोग होता है। बिजली की खपत को बचाने के अलावा, इन्वर्टर एसी को कंप्रेसर की स्पीड के साथ सिंक्रनाइज़ किया जाता है। इससे ये और बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
ज्यादा स्टार रेटिंग वाला एसी ज्यादा बिजली बचाएगा
लगभग हर ब्रांडेड एयर कंडीशनर को 1 से 5 तक स्टार रेटिंग मिलती है। हाई रेटिंग वाले एसी कम बिजली की खपत करते हैं। एसी के लिए इन्वर्टर टेक्नोलॉजी को इस तरह से डिज़ाइन किया जाता है कि यह एक नियमित एयर कंडीशनर के मुकाबले 30-35 प्रतिशत बिजली बचा सकते हैं। एक्सपर्ट भी हाई स्टार रेटिंग वाला एसी खरीदने की सलाह देते हैं।
कितना रखें तापमान
कंप्रेसर, टेम्प्रेचर मेंटेनेंस और बिजली की खपत को कम करने के लिए एसी का तापमान 24 डिग्री पर पर होना चाहिए। यानी आप हमेशा इसी तापमान पर अपने कमरे या ऑफिस का एसी चलाएं। इससे बिजली की खपत सीमित रहती है।
एसी की कैपेसिटी
एसी खरीदने से पहले ये निर्धारित करना जरूरी है कि आपको कितनी कैपेसिटी का एसी चाहिए। कमरे के आकार की जरूरत और जहां एसी लगाया जाना इसके अनुसार सही एसी खरीदना भी उसके परफॉर्मेंस में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सही मायनों में 150 वर्ग फुट के कमरे को 1.50 टन वाले एयर कंडीशनर की आवश्यकता होती है। यहां ध्यान रखें कि आपका कमरा पर सीधा सूरज न पड़ता हो। अगर आप किसी छोटे कमरे के लिए 1 टन से ज्यादा का एसी लेते हैं तो वो पैसे की बर्बादी होगी। पर ये तय करें कि क्या आप एक स्मार्ट एसी चाहते हैं जिसे एलेक्सा या गूगल एसिसटेंट के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है, या ऐसा एसी जो एयर-प्यूरीफायर फीचर से लैस है या सिर्फ एक कूलिंग एसी, जो केवल कमरा ठंडा करता है।
एसी की कराएं रेगुलर सर्विस
एक एयर कंडीशनर में 3000 से अधिक पार्ट्स होते हैं। इसलिए समय पर सर्विस और मेंटेनेंस कराना बहुत जरूरी है। जानकार सलाह देते हैं कि उपभोक्ताओं को उन ब्रांड्स का एसी खरीदना चाहिए जो एसी पर कई सर्विस और नियमित चेकिंग की पेशकश करते हैं। एयर फिल्टर को साफ करने और एसी की लंबी उम्र बढ़ाने के लिए 7-15 दिनों के अंतराल पर आउटडोर यूनिट को धोने की सलाह दी जाती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
