नई दिल्ली, मई 31। अगर आप किसी भी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर डिस्काउंट पाना चाहें तो अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म आपके लिए बेस्ट हैं। आपको यहां ऐसे प्रोडक्ट्स पर अच्छी डील्स और डिस्काउंट मिल सकता है। इस समय गर्मी पूरे जोरों पर है तो एयर कंडीशनर (एसी) की डिमांड भी काफी बढ़ गयी है। अब यदि आप एसी पर भी डिस्काउंट चाहें तो अमेजन पर कई बेस्ट ऑफर उपलब्ध हैं। आपको विंडो और स्प्लिट दोनों तरह के एसी पर बढ़िया डिस्काउंट मिल जाएगा। हम यहां आपको कई एसी और उन पर मिल रहे डिस्काउंट की जानकारी देंगे। ये एसी बिजली भी बचाएंगे और आपको इस गर्मी के मौसम में राहत भी देंगे।
ब्लू स्टार विंडो एसी
ब्लू स्टार विंडो एसी 0.75 टन वाला प्रोडक्ट है। ब्लू स्टार विंडो एसी में 4 कूलिंग मोड्स दिए गए हैं। अगर आपका कमरा 100 वर्ग फीट का है तो यह एसी आपके लिए एक दम परफेक्ट है। एक और अहम बात यह है कि इसके कंप्रेसर पर आपको 5 साल की वारंटी मिलेगी। कीमत की बात करें तो यह 23,500 रु की कीमत पर उपलब्ध है। मगर अमजेन पर इस एसी को 21 फीसदी डिस्काउंट के साथ 18,490 रु में खरीदा जा सकता है।
डैकिन 0.8 टन स्प्लिट एसी
डैकिन 0.8 टन स्प्लिट एसी की कैपेसिटी काफी दमदार है। आपको काफी अधिक तापमान में भी 100 फीसदी कूलिंग मिलेगी। इस एसी को 3 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली हुई है। ये एक नॉन-इंवर्टर कंप्रेसर वाला एसी है, जो बिजली बचाने के अलावा चलते समय आवाज लगभग न के बराबर करेगा। इसकी कीमत 31600 रु है। पर अमेजन से इसे आप 19 फीसदी डिस्काउंट के साथ 25,500 रुपए में खरीद सकते हैं।
वोल्टास 1 टन स्टार विंडो एसी
वोल्टास 1 टन स्टार विंडो एसी छोटे कमरे के लिए एक दम बढ़िया रहेगा। इस एसी को भी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली हुई है। यानी यह आपकी बिजली बचाएगा। बिजली बचाने के लिए इसमें एक और ऑप्शन है और वो है ईको मोड। इसके कंप्रेसर पर 4 सालों की वारंटी दी जा रही है। 25,490 रु की कीमत वाले इस एसी को आप 11 फीसदी छूट के साथ 22,750 रु में खरीद सकते हैं।
पैनासॉनिक 1.5 टन 3 स्टार विंडो एसी
पैनासॉनिक 1.5 टन 3 स्टार विंडो एसी की कीमत 39000 रु है। मगर आप इसे 33 फीसदी की भारी भरकम छूट के साथ अमेजन से अभी सिर्फ 26,290 रु में खरीद सकते हैं। ये एसी आपको स्वच्छ हवा भी देगा। मिड साइज कमरे के लिए एक दम परफेक्ट ऑप्शन है।
सान्यो 1 टन 3 स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी
सान्यो 1 टन 3 स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी में लेटेस्ट इनवर्टर कंप्रेसर दिया गया है। इसमें ग्लेशियर मोड है, जो इंस्टेंट कूलिंग के लिए है। इस एसी में भी ईको फंक्शन है, जिससे बिजली कम खर्च होगी। ये एक 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला एसी है। वैसे तो इस एसी की कीमत 34,990 रु है। मगर अमेजन पर इसे 26 फीसदी डिस्काउंट के साथ 25,990 रु में खरीदा जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
