नई दिल्ली, अप्रैल 18। गर्मी बढ़ती ही जा रही है। अगर आपने गर्मी से बचने के लिए अभी तक एयर कंडीशनर (एसी) नहीं खरीदा तो फटाफट खरीद लें। क्योंकि अगले 2 महीने और भी भयंकर गर्मी पड़ेगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ज्यादातर समय पिछली गर्मियों की तरह घर पर ही बीतेगा। घर पर गर्मियों का मौसम आसानी से काटने के लिए एसी की जरूरत पड़ेगी ही, वरना आप चैन से सो भी नहीं पाएंगे। इसलिए किसी अच्छी डील का फायदा उठा कर घर पर एसी लगवा लें। इस समय अमेजन पर कई एसी मॉडलों पर 49 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है। यानी आपको तगड़ी बचत हो सकती है। आइए जानते हैं किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
व्हर्लपूल 5 स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी
ये एक 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला इंवर्टर एसी है। इसमें कॉपर कंडेंसर लगे हुए हैं, जिससे आपको तेज गर्मी में भी जबरदस्त कूलिंग मिलेगी। अच्छी बात यह है कि यह एसी इंवर्टर पर काम करता है। इसके कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी है। साथ ही इसमें हिडेन डिस्प्ले के अलावा सेल्फ डायग्नोसिस जैसे फीचर भी हैं। 1.5 टन वाला ये एसी बड़े कमरे को भी ठंडा रख सकता है। वैसे तो इस एसी का दाम 66,350 रु है, लेकिन आपको अमेजन पर 48 फीसदी का भारी भरकम डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह आप इस एसी को केवल 34,490 रु में खरीद सकते हैं।
वोल्टास 1.5 टन 3 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी
वोल्टास के इस एसी की कीमत 59190 रु है। मगर अमेजन पर वोल्टास 1.5 टन 3 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी पर 39 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। इससे आप ये एसी सिर्फ 35990 रु में खरीद सकते हैं। डस्ट फिल्टर के अलावा इनबिल्ट ह्यूमिडिफायर और स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन फीचर से लैस ये एसी हाई कूलिंग करता है।
सान्यो 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट एसी
ये एसी आप 30000 रु में खरीद सकते हैं। दरअसल सान्यो 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट एसी का दाम 39990 रु है। मगर 26 फीसदी डिस्काउंट के चलते आप इस एसी को सिर्फ 29490 रु में खरीद पाएंगे। 100 फीसदी कॉपर कंडेंसर कॉइल के चलते ये एसी कम मेंटेनेंस के बावजूद बढ़िया कूलिंग देने की क्षमता रखता है। डस्ट फिल्टर एयर प्यूरीफायर के साथ इस एसी पर 5 साल की वारंटी भी मिलेगी।
3 स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी
48990 रु की कीमत वाले इस एसी को 33 फीसदी डिस्काउंट के साथ सिर्फ 32990 रु में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस एसी की कूलिंग बहुत ही शानदार है। अगर तापमान 55 डिग्री तक भी पहुंच जाए तो भी आपको गर्मी नहीं लगेगी। ये एसी ऑटो क्लीन, एचडी फिल्टर, टर्बो कूलिंग और वोल्टेज फ्लक्चुएशन प्रोटेक्टर फीचर से लैस है।
3 स्टार 2021 इंवर्टर स्प्लिट एसी
इस एसी पर सबसे अधिक 49 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है। इससे आप 52999 रु कीमत वाले इस एसी को सिर्फ 26999 रु में खरीद सकते हैं। इस एसी की अच्छी बात यह है कि इसकी बिजली की खपत कम है। ऑटो मोड, फैन मोड, ड्राई मोड और स्लीप मोड जैसे फीचर से लैस इस एसी में स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम भी मौजूद है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
