Internet in AirAsia Flight : एयरएशिया इंडिया ने क्लाउड टेक्नोलॉजी फर्म शुगरबॉक्स के साथ अपने सभी एयरएशिया विमानों पर यात्रियों को इन-फ्लाइट Wi-Fi सेवा उपलब्ध कराने के लिए साझेदारी की है। कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में इस बात की जानकारी दी है।

AirAsia देगा Wi-fi की सुविधा
दोनो कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा कि Wi-fi सेवा एयरएशिया इंडिया के यात्रियों को फ्लाइट के दौरान 1,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और भारतीय फिल्मों देखने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इन फिल्मों में शॉर्ट फिल्म, वेब सीरिज और कुछ ओटीटी के कंटेंट भी हाई स्पीड इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध होंगे।

नहीं देना होगा एकस्ट्रा पैसा
इस तरह की मल्टी-फीचर इन-फ्लाइट एक्सपीरियंस हब को 'एयरफ्लिक्स' कहा जाता है। बयान के मुताबिक यात्री बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्थानीय इन-फ्लाइट वाई-फाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। बयान में बताया गया है कि विज्ञापनों के माध्यम से एक इन-एयर डिजिटल अर्थव्यवस्था के खर्चो को मेंटेन किया जाएगा। इस सुविधा से यात्रियों को फ्लाइट के दौरान इंटरटेनमेंट और कंपनियों को अपने लिए एक टारगेटेड ऑडियंश मिल जाएगी जिनको वो अपना एड दिखा सकेंगे।
बेहतर होगी स्पीड
शुगरबॉक्स के सह-संस्थापक रोहित ने कहा की एयरफ्लिक्स एयरएशिया इंडिया के 28 विमानों में उपलब्ध होगा। बयान में कहा गया है कि सेवा को 8 टेराबाइट की स्टोरेज क्षमता के साथ लॉन्च किया गया है। यह डिजिटल कंटेंट के लिए ग्राहकों को प्रति सेकंड 1 गीगाबिट तक की डाउनलोड स्पीड देती है। यत्री हाई क्वालिटी वीडियोज देखने के लिए इसका प्रयोग कर सकेंगे। यात्रियों को बफरिंग का सामना नहीं करना होगा।

एयरएशिया इंडिया ने बयान में कहा कंपनी इस प्लेटफॉर्म की क्षमता का लाभ उठाने की उम्मीद कर रही है। इन-फ्लाइट डाइनिंग एंटरटेनमेंट और शॉपिंग से अलग यह सुविधा यात्रियों को एक अलग अनुभव देगी। एयर एशिया के मुताबिक यह विचार व्यक्तिगत अनुभवों को और भी बेहतर बनाएंगे। एयरएशिया इंडिया की यह पहल उन्हें और ज्यादा लॉयल कस्टमर बेस बनाने में मदद करेगी। इनफ्लाइट इंटरनेट कनेक्शन यात्रियों के लिए एक सुखद अनुभव होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
