AI की वजह से दुनिया भर में हलचल है, IT कंपनियों में गिरावट देखी जा रही है और निवेशक टेंशन में है, भारतीय IT कंपनियों के शेयरों में भी हलचल देखी जा रही है, लेकिन यही AI अब इन कंपनियों के लिए सबसे बड़ा हथियार बनकर उभर रहा है। गिरावट और उत्साह दोनों एक साथ हैं, क्योंकि TCS, Infosys, HCLTech, Wipro और Tech Mahindra जैसी दिग्गज कंपनियां अब AI में अरबों डॉलर निवेश कर रही हैं और अपने बिजनेस मॉडल को पूरी तरह बदल रही हैं। AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि भारतीय IT सेक्टर के लिए सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बन गया है।

HCLTech ने अपने AI Foundry प्लेटफॉर्म से FY26 की तीसरी तिमाही में 146 मिलियन डॉलर की कमाई दर्ज की है, जो पिछले क्वार्टर से करीब 20% ज्यादा है। Wipro के CEO के अनुसार, AI अब बोर्ड और CEO लेवल की प्राथमिकता बन चुका है। AI की मदद से कंपनियां अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ा रही हैं, लागत घटा रही हैं और ऑपरेशन पूरी तरह बदल रही हैं। Tech Mahindra ने अपना खुद का LLM (Large Language Model) तैयार किया है, जो IndiaAI Mission का हिस्सा है और खास तौर पर एजुकेशन और बिजनेस सेक्टर के लिए डिज़ाइन किया गया है।
TCS में भी AI का खूब इस्तेमाल-
अब बात करें TCS की तो TCS का लक्ष्य दुनिया की सबसे बड़ी AI-ड्रिवन टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी बनना है। इसके लिए कंपनी ने डेटा सेंटर और HyperVault AI प्लेटफॉर्म में अरबों डॉलर निवेश किए हैं। Salesforce से जुड़ी AI कंपनियों का अधिग्रहण कर अब तक 5,000 AI प्रोजेक्ट पूरे किए जा चुके हैं। Infosys ने अपना AI प्लेटफॉर्म 'Topaz' लॉन्च किया है, जिसमें 12,000 से ज्यादा AI एसेट और 150 से अधिक AI मॉडल शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म्स की मदद से कंपनियां AI को तेजी से अपनाकर अपने बिजनेस को नया आकार दे रही हैं और क्लाइंट्स के लिए स्मार्ट, स्केलेबल और हाई-टेक सॉल्यूशंस उपलब्ध करा रही हैं।
AI से रेवेन्यू बढ़ा रही IT कंपनियां-
कुल मिलाकर कहें तो, AI इंडियन IT सेक्टर के लिए सबसे बड़ा अवसर बन चुका है। इससे कंपनियों को हाई-मार्जिन प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, लंबे कॉन्ट्रैक्ट साइन हो रहे हैं और क्लाइंट्स AI में भारी निवेश कर रहे हैं। इसका असर सीधे कंपनियों की आमदनी, बिजनेस मॉडल और ग्लोबल लीडर बनने की क्षमता पर पड़ रहा है। AI अब इंडियन IT सेक्टर का वही रोल निभा रहा है जो पिछले दशक में क्लाउड टेक्नोलॉजी ने किया था और यह निवेशकों और इंडस्ट्री दोनों के लिए लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ का रास्ता खोल रहा है, साथ ही नई टेक्नोलॉजी और स्किल्स के लिए भी अवसर पैदा कर रहा है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications