नई दिल्ली। गुजरात स्थित अदाणी एंटरप्राइज ने देश के 3 प्रमुख हवाई अड्डों के प्रबंधन के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ 50 साल के लिए तय कॉन्सेशन समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसके साथ ही अब अदाणी ग्रुप को अहमदाबाद, मंगलुरू और लखनऊ हवाई अड्डे की जिम्मेदारी मिल गई है। अदाणी एंटरप्राइजेज ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के माध्यम से केंद्र की प्रस्तावित सभी 6 हवाई अड्डों के लिए सबसे अधिक बोली लगाई थी।

केंद्रीय कैबिनेट ने पहले 3 हवाई अड्डो, जिसमें अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलुरू अदाणी को पट्टे पर देने की मंजूरी दे दी है। वहीं बाकी 3 हवाईअड्डों जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम को पट्टे पर दिया जाना अभी बाकी है। इन पर कुछ लंबित मुद्दों के कारण अभी औपचारिकता बची हुई हैं। सभी हवाईअड्डों के मामले में पट्टे की अवधि 50 वर्ष है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि शेष तीन हवाई अड्डे भी इस व्यवसाय में प्रवेश करने वाले अदाणी को सौंपे जाएंगे।
गोल्डमैन सैक्स ने वाटिक समूह में 245 करोड़ रुपये का निवेश किया
वहीं रियलिटी कंपनी वाटिका समूह ने कहा कि गोल्डमैन सैक्स की तरफ से उसे 245 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है। वाटिका समूह ने एक बयान में कहा कि यह तीसरा मौका है, जब वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी ने उसमें निवेश किया है। बयान में कहा गया है, "इस निवेश से एनएच-8 पर स्थित एक वाणिज्यिक परियोजना के प्रथम चरण के निर्माण में तेजी आएगी। परियोजना तीन चरणों में तैयार होगी, जो 22 लाख वर्गफुट की है।"
वाटिका समूह के प्रबंध निदेशक गौरव भल्ला ने कहा, "यह निवेश गोल्डमैन सैक्स जैसे परिपक्व फंड द्वारा जरूरत के समय में किया जा रहा है, जिससे संपत्ति का निर्माण कार्य पूरा होगा। गोल्डमैन सैक्स के निवेश से परियोजना को समय पर डिलिवर करने में तेजी आएगी।"
यह भी पढ़ें : PAN CARD के बिना नहीं कर सकते हैं ये काम, जान लें नियम
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
