नयी दिल्ली। पीएम मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत 1 लाख करोड़ रुपये की फाइनेंसिंग सुविधा का शुभारंभ किया। इस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत 8.5 करोड़ किसानों को 17,000 करोड़ रुपये की धनराशि की छठी किस्त भी जारी की। आपको बता दें कि कैबिनेट ने किसानों के लिए 1 लाख करोड़ रु की फाइनेंसिंग सुविधा को पहले ही मंजूरी दे दी थी। पीएमओ के बयान के मुताबिक इससे फसल कटाई के बाद के इन्फ्रास्ट्रक्चर और कोल्ड स्टोरेज, संग्रहण केंद्रों, प्रोसेसिंग इकाइयों आदि जैसी सामुदायिक कृषि संपत्तियों के निर्माण में मदद मिलेगी।
पीएम ने जताई संतुष्टि
पीएम मोदी अपने भाषण में कहा कि मैं पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में 8.5 करोड़ किसान परिवारों के खाते में 17,000 करोड़ रुपये के ट्रांसफर से बहुत संतुष्ट हूं। संतोष इस बात का है कि इस योजना का लक्ष्य हासिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को पिछले वर्ष में इस योजना के माध्यम से 75,000 करोड़ रुपये मिले, जो सीधे उनके बैंक खातों में भेजे गए। इसमें से 22,000 करोड़ रुपये लॉकडाउन के दौरान ट्रांसफर किए गए थे। पीएम ने कहा कि एक देश-एक मंडी का मिशन जिसके लिए पिछले 7 वर्षों से काम चल रहा था, अब पूरा किया जा रहा है।
किसानों के पास कई ऑप्शन
पहली ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) के माध्यम से एक प्रौद्योगिकी-आधारित सिस्टम बनाया गया था और फिर कानून बनाकर किसान को बाजार और बाजार टैक्स से मुक्त किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि अब किसान के पास कई विकल्प हैं। किसान अपने खेत में या सीधे गोदाम से अपनी फसल का सौदा करने में सक्षम होंगे, जहां वे ई-एनएएम से जुड़े व्यापारियों और संस्थानों, जो भी ई-एनएएम को भुगतान करेगा, से डील कर सकेंगे। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड किसानों को उनके गांवों में भी भंडारण की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा।
कृषि मंत्रालय और बैंकिंग अधिकारियों को बधाई
पीएम मोदी ने कृषि मंत्रालय और बैंकिंग अधिकारियों को बधाई दी, जिन्होंने 'हल शष्टी' (एक त्योहार जिसे पूरे देश में किसान मनाते हैं) के दिन इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित किया। जलवायु पर हानिकारक प्रभावों को देखते हुए पीएम मोदी ने किसानों से कम यूरिया उर्वरकों का उपयोग करने का आह्वान किया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा इस क्षेत्र के महत्व को समझा है और इस क्षेत्र के विकास और ग्रोथ के लिए कई उपाय पेश किए हैं। आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कर्नाटक के हासन जिले के बसावे गौड़ा के साथ बातचीत की, जो यूजीएएनई प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पीएसीएस) के सदस्य हैं। पीएम ने उनसे कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत फाइनेंस मिलने के अपने अनुभव पर चर्चा की।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications