फ‍िर सस्ता हुआ सोना, चेक करें चांदी का भाव

आज गुरुवार को फिर सोना-चांदी सस्ता हुआ।

नई दिल्‍ली: आज गुरुवार को फिर सोना-चांदी सस्ता हुआ। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती ग्राहकी उतरने से सोना गुरुवार को 90 रुपए टूटकर 43,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। जबकि चांदी भी 40 रुपए की गिरावट के साथ 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

Again today Gold And Silver Prices Fall

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चढ़ा सोना
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.75 डॉलर चढ़कर 1,649.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,649.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोरोना वायरस 'कोविड-19' के बढ़ते मामलों से पूंजी बाजार में निवेशकों का विश्वास कम हुआ है और उन्होंने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया। इससे सोने में तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.15 डॉलर की मजबूती के साथ 18.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

चांदी की कीमतों में गिरावट
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 90 रुपए टूटकर 43,820 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 43,650 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 31,200 रुपए पर स्थिर रही। चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। चांदी हाजिर 40 रुपए फिसलकर 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह 18 फरवरी के बाद का निचला स्तर है। चांदी वायदा भी 96 रुपए उतरकर 46,984 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम..... 43,820 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम .......43,650 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम.....48,500 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम.....46,984 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति इकाई .........970 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति इकाई........980 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम............31,200 रुपए

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+