पिछले तीन दिनों से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोने-चांदी की कीमत में आज एक बार फिर से गिरावट आई है। सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: पिछले तीन दिनों से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोने-चांदी की कीमत में आज एक बार फिर से गिरावट आई है। सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट देखने को मिल रही है।

देश भर के सर्राफा बाजारों में आज यानी बुधवार को 24 कैरेट सोना 461 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे खुला। वहीं चांदी के रेट में 1742 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सोने का हाजिर भाव 50222 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी 58217 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। पिछले तीन दिन में सोने के भाव में 1398 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, वहीं चांदी 7688 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50222 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46003 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37667 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 58217 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने के वायदा भाव में भारी गिरावट, चांदी में जबरदस्त मंदी
सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह जबरदस्त गिरावट देखी गई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर अक्टूबर वायदे के सोने का भाव 0.81 फीसद या 409 रुपये की गिरावट के साथ 49,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता देखा गया। इसके अलावा दिसंबर वायदे की सोने की कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.97 फीसद या 492 रुपये की गिरावट के साथ 50,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती देखी गई। सोने की वैश्विक वायदा कीमतों में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी गई। उधर चांदी के वायदा भाव में बुधवार सुबह जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर दिसंबर वायदा की चांदी का भाव बुधवार 4 फीसद या 2,448 रुपये की गिरावट के साथ 58,765 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, मार्च, 2021 की चांदी का वायदा भाव इस समय 3.91 फीसद या 2,478 रुपये की भारी गिरावट के साथ 60,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धातुओं में आई गिरावट
वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.94 फीसद या 18 डॉलर की गिरावट के साथ 1,889.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.66 फीसद या 12.45 डॉलर की गिरावट के साथ 1,887.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतों में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 3.54 फीसद या 0.87 डॉलर की गिरावट के साथ 23.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 3.41 फीसद या 0.83 डॉलर की गिरावट के साथ 23.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications