सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोना खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए सही मौका है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोना खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए सही मौका है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। नवंबर के बाद दिसंबर में भी सोने-चांदी के दाम में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। Gold : ऑल टाइम हाई से हुआ 7600 रु सस्ता, जानें चांदी का हाल ये भी पढ़ें

गिरे सोने-चांदी के भाव
सर्राफा बाजारों में आज फिर सोने-चांदी के भाव गिरे हैं। हालांकि यह गिरावट मामूली है। देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 6 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर होकर 49040 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 48859 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी 276 रुपये सस्ती होकर 62431 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 62600 रु पर बंद हुई। वहीं 22 कैरेट सोना भी 5 रुपये सस्ता होकर 44921 रुपये पर आ चुका है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 48844 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44921 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 36780 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62324 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना खरीदने वक्त इस वेबसाइट पर चेक करें दाम
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। इसलिए सोना और चांदी की खरीददारी करने जो से पहले (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) की वेबसाइडट पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।
गिर गए सोने के वायदा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह सोने और चांदी दोनों के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव सोमवार सुबह 0.61 फीसद या 302 रुपये की गिरावट के साथ 49,022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोने के साथ ही चांदी के घरेलू वायदा भाव में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.69 फीसद या 438 रुपये की गिरावट के साथ 63,297 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
