सोने चांदी के दाम में पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद आज गिरावट देखने को मिल रही है। 12 अप्रैल को सोने-चांदी के रेट लुढ़क गए है। सोना शुक्रवार के मुकाबले आज गिर गया है।
नई दिल्ली: सोने चांदी के दाम में पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद आज गिरावट देखने को मिल रही है। 12 अप्रैल को सोने-चांदी के रेट लुढ़क गए है। सोना शुक्रवार के मुकाबले आज गिर गया है। सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। दूसरी ओर सोने के घरेलू हाजिर भाव में सोमवार को गिरावट दर्ज हुई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 46500 के करीब है। जबकि चांदी की कीमत 67000 के करीब है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
करीब 10000 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 9,825 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 9,825 रुपए तक लुढ़क चुका है।
तेजी के साथ बंद हुआ बाजार
170 रु तेजी के साथ 46545 रुपये पर बंद हुआ सोना
बीते शुक्रवार को 9 अप्रैल को सोना 46446 पर बंद हुआ था। आज 12 अप्रैल सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव शुक्रवार के मुकाबले 71 रुपये गिरावट होकर 46375 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 170 रु तेजी हो कर 46545 रुपये पर बंद हुआ।
323 रु की तेजी के साथ 67177 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 9 अप्रैल को चांदी 66930 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 12 अप्रैल को जबकि चांदी 76 रुपये गिरावट होकर 66854 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 323 रु तेजी हो कर 67177 रु पर बंद हुई।
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46375 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 46189 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34781 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66854 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने की वायदा कीमत में गिरावट, चांदी भी टूटी
सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत सोमवार सुबह 0.11 फीसद या 49 रुपये की गिरावट के साथ 46,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.27 फीसद या 183 रुपये की गिरावट के साथ 66,796 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications