लॉकडाउन के बीच लगातार तीन दिन तक सोने के रेट में जारी गिरावट आज थम गई। बुलियन मार्केट में गुरुवार को सोना हाजिर के भाव में मामूली तेजी देखी गई।
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच लगातार तीन दिन तक सोने के रेट में जारी गिरावट आज थम गई। बुलियन मार्केट में गुरुवार को सोना हाजिर के भाव में मामूली तेजी देखी गई। दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज बुधवार के मुकाबले 60 रुपये की बढ़त के साथ 45964 पर जा पहुंचा, जबकि बुधवार को 45934 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं अगर 22 कैरेट सोने के रेट की बात करें तो इसमें में भी 60 रुपये की तेजी आई है और यह 45780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार और ज्वैलर्स की दुकानें बंद है। ऐसे में इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने-चांदी का हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग रहा। देश के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का भाव लेकर औसत रेट तैयार की जाती है, जो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर रोजाना अपडेट होती है। 30 अप्रैल की कीमत की बात करें तो 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव आज 45964 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 45780 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी का भाव आज 270 रुपए चढ़कर 42300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानिए क्या है गोल्ड 999
हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंको में आपके सोने की शुद्धता का राज चुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर 23 कैरेट सोने पर 958, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं।
सोना पहली तिमाही में 25% हुआ महंगा
साल 2020 की पहली तिमाही जनवरी-मार्च के बीच भारत में सोने की मांग में 36 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं सोने की कीमत में उतार-ढ़ाव आता रहा। अगर तिमाही की बात करें तो सोने की कीमत में पहली तिमाही में 25 फीसदी की तेजी आई है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण देश की सोने की मांग घटकर 101.9 टन रह गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
