नई दिल्ली, फरवरी 19। टीवीएस की स्थापना टी वी सुंदरम अयंगर ने की थी। उनका जन्म 1877 में ब्रिटिश भारत के मद्रास प्रेसीडेंसी के तिरुनेलवेली जिले के थिरुक्कुरंगुडी में हुआ था। उन्होंने 1911 में मदुरै की पहली बस सेवा के साथ शुरुआत की और सदर्न रोडवेज लिमिटेड के नाम से ट्रकों और बसों के एक बड़े बेड़े के साथ परिवहन बिजनेस में एक कंपनी टी.वी.सुंदरम अयंगर एंड संस लिमिटेड की स्थापना की। 2001 में सुजुकी से अलग होने के बाद कंपनी का नाम बदलकर टीवीएस मोटर कर दिया गया। आज टीवीएस बाइकों की कीमत भारत में 42,346 रुपये से शुरू होती है। टीवीएस भारत में आज के समय में 17 नए मॉडल पेश करती है जिनमें सबसे लोकप्रिय बाइक्स रेडर 125, अपाचे आरटीआर 160 4वी और एनटॉर्क 125 हैं। टीवीएस की आने वाली बाइक्स में क्रेओन और जेपेलिन शामिल हैं। टीवीएस की सबसे महंगी बाइक अपाचे आरआर310 है, जिसकी कीमत 2,54,489 रुपये है। यदि आप टीवीएस की कोई नयी बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो पहले इसकी बजट के बाद आई नयी प्राइस लिस्ट चेक कर लें।
टीवीएस की बाइकों और स्कूटरों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
68 हजार रु कम कीमत वाली बाइकें :
- टीवीएस एक्सएल 100 कंफर्ट : शुरुआती कीमत 42346 रु
- टीवीएस एक्सएल 100 हेवी ड्यूटी : शुरुआती कीमत 44,506 रु
- टीवीएस स्पोर्ट : शुरुआती कीमत 57,967 रु
- टीवीएस रेडियन : शुरुआती कीमत 67141 रु
टीवीएस की 1 लाख रु से ज्यादा महंगी मोटरसाइकिलें :
1.13 लाख रु तक वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस स्टार सिटी प्लस : शुरुआती 69,622 रु
- टीवीएस रेडर 125 : शुरुआती कीमत 85336 रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 : शुरुआती कीमत 1,09,747 रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी : शुरुआती कीमत 1,12,613 रु
2.55 लाख रु तक वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 : शुरुआती कीमत 1,17,446 रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी : शुरुआती कीमत 1,28,307 रु
- टीवीएस अपाचे आरआर 310 : शुरुआती कीमत 2,54,489 रु
टीवीएस स्कूटरों की लिस्ट और उनकी कीमत :
70 हजार रु तक कीमत वाली स्कूटर :
- टीवीएस स्कूटी पेप प्लस : शुरुआती कीमत 58976 रु
- टीवीएस जेस्ट 110 : शुरुआती कीमत 67790 रु
- टीवीएस ज्यूपिटर : शुरुआती कीमत 69638 रु
70 हजार रु से अधिक कीमत कीमत वाली स्कूटर :
- टीवीएस ज्यूपिटर 125 : शुरुआती कीमत 77652 रु
- टीवीएस एनटॉर्क : शुरुआती कीमत 81071 रु
- टीवीएस की इकलौती इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब : शुरुआती कीमत 100752 रु
टीवीएस के जल्द लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिल और उनकी संभावित कीमत :
- टीवीएस क्रेओन : 1,00,000 रु
- टीवीएस जेपेलिन : 1,14,999 रु
टीवीएस की जनवरी सेल्स
जनवरी में टीवीएस मोटर की कुल बिक्री दिसंबर की तुलना में 6.3 फीसदी बढ़ कर 2.66 लाख इकाई हो गई। इसकी कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 7.9 फीसदी बढ़ कर 2,54,139 इकाई रही। वहीं कंपनी की मोटरसाइकिलों की बिक्री 2.73 फीसदी बढ़ कर 1,37,360 इकाई हो गई। स्कूटर की बिक्री 19.2 फीसदी बढ़ कर 80,580 इकाई हो गई। हालांकि तिपहिया वाहनों की बिक्री 18.6 फीसदी गिर कर 15,541 इकाई रह गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications