
Hyundai Car Offer : नए महीने की शुरुआत के साथ ही कार निर्माता कंपनियों ने अपने मासिक ऑफर्स की शुरुआत कर दी है। मारुति सुजुकी और टोटो मोटर्स के बाद हुंडई भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई इस महीने में अपने कुछ शानदार और किफायती मॉडलों पर कैश, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट छूट दे रही है। आगे जानिए किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस पर इस महीने नकद छूट 25,000 रुपये तक की है। वहीं एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये तक और कॉर्पोरेट छूट 3,000 रुपये तक की है। इस तरह कार पर मिलने वाले कुल बेनेफिट हुए 38,000 रुपये तक के। ग्रैंड आई10 नियोस के सभी वेरियंट पर समान कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। बेस से सेकंड मॉडल मैग्ना एमटी पर अधिकतम 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। हुंडई इस हैचबैक के एरा, स्पोर्ट्ज एक्जीक्यूटिव मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर 15,000 रुपये की नकद छूट दे रही है, जबकि यही ऑफर स्पोर्ट्ज़ और एस्टा ट्रिम्स के लिए 10,000 रुपये है। कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर कोई छूट नहीं है।
हुंडई ऑरा
हुंडई ऑरा पर इस महीने नकद छूट 20,000 रुपये तक की है। वहीं एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये तक और कॉर्पोरेट छूट 3,000 रुपये तक की है। इस तरह कार पर मिलने वाले कुल बेनेफिट हुए 33,000 रुपये तक के। ये छूट ऑरा के मिड-स्पेक एस और एसएक्स सीएनजी वेरिएंट के लिए हैं। सब-फोर-मीटर सेडान के सभी पेट्रोल वेरिएंट पर समान एक्सचेंज और कॉर्पोरेट छूट मिल रही है, लेकिन कैश डिस्काउंट 10,000 रुपये कम है।
हुंडई आई20
हुंडई आई20 पर इस महीने नकद छूट 10,000 रुपये तक की है। वहीं एक्सचेंज बोनस भी 10,000 रुपये तक का है। इस तरह इस कार पर मिलने वाले कुल बेनेफिट हुए 20,000 रुपये के। आई20 के केवल एंट्री-लेवल मैग्ना और मिड-स्पेक स्पोर्ट्ज़ ट्रिम्स पर ये छूट मिल रही हैं। कार के बाकी वेरिएंट्स पर कोई फायदा नहीं मिल रहा है। हुंडई की प्रीमियम हैचबैक की कीमत 7.19 लाख रुपये से 11.83 लाख रुपये के बीच है।
टाटा कारों पर छूट
टाटा सफारी के 2023 मॉडल के सभी वेरिएंट पर कुल 35,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इनमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। वहीं सफारी के मॉडल ईयर 2022 पर टाटा मोटर्स 65,000 रुपये (सभी वेरिएंट्स पर) तक की कुल छूट दे रही है। वहीं हैरियर के एमवाई (मॉडल ईयर) 2023 पर भी मार्च में कुल 35,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। वहीं एमवाई 2022 हैरियर के बिना बिके स्टॉक पर वेरिएंट के आधार पर कुल 65,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। टिगोर के एमवाई 2023 पेट्रोल वेरिएंट पर टाटा इस महीने 25,000 रुपये और टिगोर सीएनजी पर 30,000 रुपये की छूट दे रही है। इस बीच, टिगोर सीएनजी के पिछले साल के बिना बिके स्टॉक पर 40,000 रुपये तक का लाभ उठाया जा सकता है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट पर भी 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
