नई दिल्ली, अप्रैल 11। टाटा मोटर्स के साथ ही हुंडई मोटर इंडिया ने अप्रैल 2022 के लिए अपनी कारों पर कुछ आकर्षक डील्स और छूट की घोषणा की है। इन ऑफर्स के साथ दक्षिण कोरियाई कार निर्माता को भारतीय बाजार में अपनी सेल्स में वृद्धि होने की उम्मीद है। अगर आपकी विश लिस्ट में कोई नई हुंडई कार है, तो आगे बताए जाने वाले ऑफर्स पर एक नजर जरूर डालें।
हुंडई सैंट्रो
हुंडई सैंट्रो के एरा पेट्रोल वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है, जबकि अन्य पेट्रोल वेरिएंट पर 15,000 रुपये की नकद छूट है। सीएनजी वेरिएंट पर पेश किए जा रहे ऑफर पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है। इस कार पर अप्रैल में 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस की बात करें तो इसके 1.0 लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर 35,000 रुपये की नकद छूट की पेशकश की जा रही है, जबकि 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर डीजल वेरिएंट पर 10,000 रुपये की कैश छूट मिल रही है। खरीदार 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं।
हुंडई ऑरा
हुंडई ऑरा पर 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 35,000 रुपये की नकद छूट उपलब्ध है। 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर डीजल वर्जन पर 10,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है, जबकि सीएनजी वर्जन पर कोई छूट नहीं है। ऑरा के सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट है।
इन कारों पर कोई छूट नहीं
भारत में बिक्री के लिए अन्य सभी हुंडई कारों पर कोई आधिकारिक डील और छूट नहीं है। इनमें आई20, आई20 एन लाइन, वर्ना, वेन्यू, क्रेटा, अल्काज़र, टक्सन और कोना इलेक्ट्रिक शामिल हैं। हुंडई वेन्यू का एक मिडलाइफ फेसलिफ्ट अपडेट मॉडल पेश करने की योजना बना रही है, जो इस साल के अंत में भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। ये न्यू-जेन टक्सन, इओनिक 5 और कोना ईवी फेसलिफ्ट भी पेश करने की प्लानिंग बना रही है। उम्मीद है कि क्रेटा फेसलिफ्ट अगले साल तक भारत में लॉन्च होगी।
हुंडई की बिक्री
हुंडई ने मार्च 2022 में 44,600 यूनिट्स की बिक्री के साथ साल-दर-साल आधार पर गिरावट दर्ज की। मार्च 2021 में बेची गई 52,600 इकाइयों की तुलना में इसकी बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी मार्च 2021 में 16.4 प्रतिशत से 2.5 प्रतिशत गिर कर पिछले महीने में 13.9 प्रतिशत रह गई। फरवरी 2022 में बेची गई 44,050 इकाइयों की तुलना में इसकी मार्च में बिक्री 1 प्रतिशत अधिक रही। इसकी हुंडई क्रेटा पिछले महीने 10,532 इकाइयों के साथ सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। मगर मार्च 2021 में बेची गई 12,640 इकाइयों की तुलना में इस कार की बिक्री 17 प्रतिशत कम हो गयी। पर फरवरी 2022 में बेची गई 9,606 इकाइयों से इसकी सेल्स में 10 प्रतिशत सुधार हुआ। आई10 ग्रैंड पिछले महीने कंपनी के लाइनअप में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। हालांकि इसकी बिक्री मार्च 2021 में बेची गई 11,020 इकाइयों से 12 प्रतिशत घट कर 9,687 इकाई रह गई। पर इसकी मासिक बिक्री में 13 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications