एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस और सेंट्रल बैंक के बाद अब कोटक महिंद्रा बैंक ने भी अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश पर दी जाने वाली ब्याज दर में बढ़ोतरी की है।
नई दिल्ली, मार्च 10। एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस और सेंट्रल बैंक के बाद अब कोटक महिंद्रा बैंक ने भी अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश पर दी जाने वाली ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। जी हां कोटक महिंद्रा बैंक के कस्टमर्स को खुश करने वाली खबर आई है। प्राइवेट क्षेत्र के अग्रणी बैंक कोटक महिंद्रा ने अलग-अलग अवधि की फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। जानकारी दें कि बैंक की नई ब्याज दरें घरेलू और एनआरई सभी कस्टमर्स के लिए हैं। बैंक के नए एफडी रेट 9 मार्च से प्रभावी कर दिए गए हैं। आपको बता दें नई दरें 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी।

बदलाव के बाद की नई दरें
कोटक महिंद्रा बैंक ने 365 से 389 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी को बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले बैंक इस अवधि पर 4.9 फीसदी ब्याज दे रहा था। बैंक ने अब 7 से 30 दिन की एफडी पर 2.5 प्रतिशत, 31 से 90 दिन की एफडी पर 2.75 प्रतिशत और 91 से 120 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज देने का फैसला किया है।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा अतिरिक्त ब्याज
बैंक ने 7 दिनों से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 3% से लेकर 5.8% तक की ब्याज दर की पेशकश की है। कोटक महिंद्रा बैंक 181 से 363 दिनों की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 4.40 प्रतिशत ब्याज, जबकि 364 दिनों की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 4.50 प्रतिशत का ब्याज देगा. 390 दिन और 23 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.10 प्रतिशत की दर से भुगतान किया जाएगा. वरिष्ठ नागरिकों को हर टर्म की एफडी पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।
केनरा बैंक एफडी ब्याज दरें
नवीनतम संशोधन के बाद 7-45 दिनों की एफडी के लिए केनरा बैंक 2.90% ब्याज दर दे रहा है। परिपक्वता अवधि 46-90 दिन, 91 दिन से 179 दिन और 180 दिन से 1 वर्ष से कम की FD के लिए बैंक क्रमशः 3.9, 3.95 और 4.40% ब्याज दर देगा। एक साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.1 फीसदी जबकि एक-दो साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.15 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 2-3 वर्षों के बीच सावधि जमा पर 5.20 प्रतिशत और 3-5 वर्ष 5.45 प्रतिशत की ब्याज दर होगी। 5-10 साल में मैच्योर होने वाली पर 5.5 फीसदी होगी।
एसबीआई में एफडी पर मिलने वाला ब्याज
7 दिन से 45 दिन तक-----2.90 %
46 दिन से 179 दिन तक-----3.90 %
180 दिन से 210 दिन तक-----4.40 %
211 दिन से 1 साल से कम के लिए-----4.40 %
1 साल से अधिक और दो साल से कम के लिए-----5.10 %
2 साल से अधिक और 3 साल से कम के लिए-----5.20 %
3 साल से अधिक और 5 साल से कम के लिए-----5.45 %
5 साल से 10 साल तक के लिए-----5.50 %
वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर अवधि पर 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
