नयी दिल्ली। सोशल मीडिया ऐप पार्लर नंबर 1 रैंकिंग तक पहुंच गया। मगर इसके बाद ऐप को ऐप्पल ने अपने ऐप स्टोर से सस्पेंड कर दिया। गूगल पहले ही इस ऐप को प्ले स्टोर बैन कर चुकी है। ऐप्पल के एक प्रवक्ता के अनुसार ऐप स्टोर पर रीप्रेजेंट किए जाने वाले विभिन्न बिंदुओं का समर्थन किया जाता है, लेकिन हिंसा और अवैध गतिविधि के खतरों के लिए हमारे प्लेटफॉर्म पर कोई जगह नहीं है। बता दे कि पार्लर ऐप अमेरिका के दक्षिणपंथी लोगों के बीच काफी मशहूर है। इस ऐप को राइट-विंग फ्रेंडली ऐप भी कहा जाता है।

क्यों किया बैन
ऐप्पल के अनुसार पार्लर ने लोगों की सुरक्षा के लिए खतरों को संभालने ने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए हैं। इस चिंता को हल करने तक पार्लर को ऐप स्टोर से सस्पेंड कर दिया गया है। ऐप रिव्यू बोर्ड ने पार्लर अधिकारियों को एक पत्र भेजा जिसमें बताया गया कि उनका ऐप "ऐप स्टोर" से तब तक के लिए हटा दिया जाएगा जब तक उन्हें ऐसा अपडेट नहीं मिलता है जो ऐप स्टोर की रिव्यू गाइडलाइंस का अनुपालन करता हो।
ट्रम्प पर कार्रवाई के बाद फैसला
पार्लर का ऐप्पल और गूगल द्वारा निलंबन ट्विटर के शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रम्प के पर्सनल अकाउंट पर बैन लगाने के फैसले के बाद किया गया। असल में ट्रम्प समर्थकों ने यू.एस. कैपिटल में तोड़-फोड़ की थी। उस हिंसा में कुछ लोग मारे भी गए थे। तकनीक कंपनी ने ट्रम्प पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था।
ट्विटर के विरोध में पार्लर के डाउनलोड बढ़े
ट्विटर छोड़ने वाले ट्रम्प समर्थकों ने बड़ी संख्या में पार्लर डाउनलोड किया। डेटा एनालिटिक्स कंपनी ऐप के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार इसके डाउनलोड 15 लाख से अधिक हो जाएंगे। ऐप फिगर्स ने अनुमान लगाया कि कंपनी के आंकड़ों के आधार पर डाउनलोड पहले सप्ताह में लगभग 12,000 से बढ़कर 340,000 से अधिक हो गए।
More From GoodReturns

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस



Click it and Unblock the Notifications