नई दिल्ली, दिसंबर 6। प्रमुख कार कंपनी टाटा मोटर्स ने कहा है कि यह 1 जनवरी, 2022 से अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी 2.5 फीसदी की लिमिट में कीमतों में वृद्धि करेगी। टाटा मोटर्स ने अपने बयान में कहा कि सभी सेगमेंट - एमएंडएचसीवी, आई एंड एलसीवी, एससीवी और बस, इंडिविजुअल मॉडल और वाहन के वेरिएंट के आधार पर कीमत बढ़ाई जाएगी। मारुति सुजुकी ने भी लागत के बढ़ते दबाव का हवाला देते हुए अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स ने स्टील, एल्युमीनियम और अन्य कीमती धातुओं जैसी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के अलावा अन्य कच्चे माल की उच्च लागत के चलते वाहनों को महंगा करने का ऐलान किया है।
अभी खरीदने पर फायदा
यदि आप अभी टाटा मोटर्स की कार खरीदते हैं तो आपको ये सस्ते में पड़ सकती है। यहां हम आपके साथ टाटा मोटर्स की कारों की मौजूदा प्राइस लिस्ट शेयर करेंगे।
टाटा कारों की नयी प्राइस लिस्ट :
टाटा की सबसे सस्ती कारें :
- टाटा टियागो : शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये
- टाटा पंच : शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपये
- टाटा टिगोर : शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये
- टाटा अल्ट्रॉज : शुरुआती कीमत 5.84 लाख रुपये
टाटा की 7.50 लाख रु तक कीमत वाली कारें :
- टाटा टियागो एनआरजी : शुरुआती कीमत 6.57 लाख रुपये
- टाटा योद्धा पिकअप : शुरुआती कीमत 6.94 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन : शुरुआती कीमत 7.28 लाख रुपये
टाटा की सबसे महंगी कारें :
- टाटा टिगोर ईवी : शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन ईवी : शुरुआती कीमत 13.99 लाख रु
- टाटा हैरियर : शुरुआती कीमत 14.39 लाख रुपये
- टाटा सफारी : शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये
टाटा की आगे लॉन्च होने वाली कारें और उनके अनुमानित रेट :
12 लाख रु तक कीमत वाली आगामी कारें :
- टाटा काइट 5 : 4.50 लाख रुपये
- टाटा टियागो ईवी : 6 लाख रुपये
- टाटा एटमोस : 12 लाख रुपये
जानें कुछ और वाली कारों का दाम :
- टाटा हेक्सा 2021 : 14 लाख रुपये
- टाटा सिएरा : 14 लाख रुपये
- टाटा अल्ट्रॉज ईवी : 14 लाख रुपये
टाटा की बाकी आने वाली कारें :
- टाटा एच7एक्स : 15 लाख रुपये
- टाटा ईविजन इलेक्ट्रिक : 25 लाख रुपये
टाटा की नवंबर सेल्स
मासिक आधार पर टाटा मोटर्स की सेल्स घटी है। पिछले महीने इसकी पैसेंजर व्हीकल्स सेल्स 12.22 फीसदी घट कर 29778 यूनिट रह गयी। इसकी घरेलू सेल्स 12.18 फीसदी लुढ़क कर 58073 यूनिट्स और घरेलू कमर्शियल 12.18 फीसदी घट कर 58073 यूनिट रह गयी। मगर टाटा मोटर्स ने बुधवार को साल-दर-साल आधार पर कुल यात्री वाहन घरेलू बिक्री में 38 प्रतिशत की उछाल की जानकारी दी। ऑटो दिग्गज की कुल घरेलू बिक्री 21 प्रतिशत बढ़ी। आपको बता दें टाटा से पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने कहा था कि कंपनी जनवरी, 2022 में अपने उत्पादों यानी कारों की कीमतों में वृद्धि करेगी। इनपुट लागत में हुई वृद्धि के कारण मारुति ने अपनी कारें महंगी करने का फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications