नई दिल्ली, जुलाई 17। कोरोना की दूसरी लहर के कारण लगे लॉकडाउन में छूट के बाद अपनी सेल्स में सुधार करने के लिए टाटा मोटर्स ने अपने कुछ सबसे अधिक बिकने वाले कार मॉडलों पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। टाटा से पहले मारुति सुजुकी, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, और महिंद्रा भी अपनी कारों पर डिस्काउंट का ऐलान कर चुकी हैं। टाटा मोटर्स जुलाई में हैरियर, टियागो, टिगोर और नेक्सन मॉडल पर कई तरह की छूट दे रही है, जिनमें खरीदारों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफ़र मिलेगा। ध्यान रहे कि टाटा मोटर्स का यह डिस्काउंट जुलाई के अंत तक ही चलेगा। इस ऑफर के जरिए कंपनी का लक्ष्य अपनी सेल्स को बढ़ाना और ऑटो सेक्टर में अपनी उपस्थिति मजबूत करना है।
टाटा हैरियर पर तगड़ी बचत
टाटा हैरियर के डार्क एडिशन और कैमो मॉडल पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। एसयूवी के कैमो, डार्क एडिशन, एक्सजेड+ और एक्सजेडए+ वेरिएंट पर 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा इन मॉडलों पर 25,000 रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट भी उपलब्ध है। ध्यान रहे कि टाटा ने अपनी सफारी, अल्ट्रोज़ और इनके वेरिएंट पर कोई छूट उपलब्ध नहीं कराई है।
टाटा टियागो
टाटा टियागो एंट्री-लेवल की हैचबैक है। इस महीने इस कार पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। हैचबैक को हाल ही में ग्लोबल एनसीएपी से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस कार की कीमत 5.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। टाटा टियागो सिंगल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है।
टाटा टिगोर
भारतीय ऑटोमेकर की कॉम्पैक्ट सेडान टाटा टिगोर 86एचपी, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है। इस कार पर 15000 रु का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का ही एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
टाटा नेक्सन
इस एसयूवी के केवल डीजल वेरिएंट पर ही छूट मिल रही है। ये छूट आपको 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के रूप में मिलेगी। नेक्सन को डार्क एडिशन ट्रीटमेंट भी मिलता है। वैसे ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आती है। हालाँकि कंपनी नेक्सन ईवी पर कोई विशेष लाभ या छूट नहीं दे रही है।
महिंद्रा कारों पर डिस्काउंट
महिंद्रा एक्सयूवी 500 पर जुलाई महीने में 1.13 लाख रुपये तक का भारी भरकम कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा खरीदारों को 50,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 6,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट का भी लाभ दिया जा रहा है। इस कार पर आपको बिना किसी चार्ज के 20,000 रुपये की एक्सेसरीज भी मिलेंगी। महिंद्रा मराजो पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 5,200 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है। महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार पर 5,000 रुपये की नकद छूट, 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को 5,000 रुपये की एक्सेसरीज भी मिलेंगी। महिंद्रा बोलेरो एक एसयूवी है, जिस पर जुलाई महीने में 3,500 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। आपको इस कार पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications