नई दिल्ली, अक्टूबर 11। हाल ही में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने कुछ प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर कैशबैक ऑफर का ऐलान किया था। इसके बाद अब वीआई (वोडाफोन आइडिाया) ने अपने कुछ प्लान्स पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। वीआई 249 रु, 399 रु, 449 रु, 599 रु और 699 रु पर डिस्काउंट दे रही है। इन प्लान्स पर आपको 60 रु तक का डिस्काउंट मिलेगा। आगे जानिए ऑफर की डिटेल।
रिचार्ज पर डिस्काउंट
वीआई की वेबसाइट के अनुसार कंपनी 249 रु, 399 रु, 449 रु, 599 रु और 699 रु के प्रीपेड प्लान्स पर 60 रु तक का डिस्काउंट दे रही है। ये छूट आपको अपने अगले रिचार्ज पर मिलेगी। बता दें कि 249 रु के रिचार्ज पर 20 रु का डिस्काउंट कूपन, 399 रु के रिचार्ज पर 40 रु का डिस्काउंट कूपन, 449 रु के रिचार्ज पर 40 रु का डिस्काउंट कूपन, 599 रु के रिचार्ज पर 60 रु का डिस्काउंट कूपन और 699 रु के रिचार्ज पर 60 रु का डिस्काउंट कूपन दिया जाएगा।
249 रु और 399 रु वाला प्लान
इसका 249 रु वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें डेली 1.5 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और बिंग ऑल नाइट ऑफर के तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री मिलता है। साथ ही वीकेंड डेटा रोलओवर बेनेफिट मिलता है, जिसमें आप बचे हुए डेटा को आगे इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं वीआई फिल्म्स और टीवी क्लासिक्स आदि का एक्सेस मिलता है। 399 रु वाले प्लान के सारे बेनेफिट 249 रु वाले प्रीपेड प्लान जैसे ही हैं। बस इसकी वैलिडिटी 56 दिनों की है।
449 रु और 599 रु
इसका 449 रु वाला प्रीपेड प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें डेली 4 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और बिंग ऑल नाइट ऑफर के तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री मिलता है। साथ ही वीकेंड डेटा रोलओवर बेनेफिट मिलता है। वीआई फिल्म्स और टीवी क्लासिक्स का एक्सेस भी मिलता है। 599 रु वाले प्लान के सारे बेनेफिट 249 रु वाले प्रीपेड प्लान जैसे ही हैं। बस इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें आपको डेली 1.5 जीबी डेटा मिलेगा।
699 रु वाला प्लान
इसका 699 रु वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें डेली 4 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और बिंग ऑल नाइट ऑफर के तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री मिलता है। साथ ही वीकेंड डेटा रोलओवर बेनेफिट मिलता है। वीआई फिल्म्स और टीवी क्लासिक्स का एक्सेस भी मिलता है।
जियो का कैशबैक ऑफर
रिलायंस जियो ने प्रीपेड ग्राहकों को चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स पर कैशबैक की पेशकश की है। इसके बाद ही वीआई ने डिस्काउंट पेश किया। जियो ने अपने जिन प्रीपेड प्लान पर नया कैशबैक ऑफर पेश किया है, उनमें 249 रुपये, 555 रुपये और 599 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। कैशबैक ऑफर कंपनी की आधिकारिक साइट और माईजियो ऐप के जरिए किए गए रिचार्ज पर लागू होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications