नई दिल्ली, अगस्त 20। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी में से एक वोडाफोन आइडिया (वीआई) है और ये कंपनी जियो और एयरटेल के खिलाफ मार्केट में बहुत समय से डटी हुई है। वही जियो और एयरटेल की तरह वोडाफोन आइडिया भी आने वाले कुछ महीनों में 5जी नेटवर्क को भारत में पेश कर अपने कस्टमर्स को खुश करने वाली है। अगर आप भी वोडाफोन आइडिया के ग्राहक है और आप इस बात को लेकर परेशान हो कि वीआई 5जी सिम, 5जी प्लान और 5जी स्पीड कितनी होगी। चलिए जानते है इन सभी बातों के बारे में।
वीआई 5जी की लॉन्च डेट
भारत में वीआई 5जी नेटवर्क के परीक्षण के लिए नोकिया और एरिक्सन के साथ साझेदारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीआई भारत में 5जी सेवाएं 29 सितंबर 2022 को लॉन्च करेगी। 29 सितंबर की इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2022 का उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर 5जी सेवाओं को भी जारी कर दिया जाएगा। इस बात से उम्मीद की जा रही है कि वीआई 5जी इस वर्ष के आखिरी तक देश के बहुत से शहर में लाइव कर दिया जाएगा।
वीआई 5जी की सिम
वीआई 5जी सिम की बात करें तो यह माना जा रहा है कि जब वीआई 5जी को लॉन्च किया जाएगा। तब ही 5जी सिम को भी लॉन्च किया जाएगा। मगर कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यदि आपके पास वीआई 4जी सिम है तो आप इसको आसानी से 5जी में कनवर्ट कर पाएंगे और 5जी सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे।
वीआई 5जी का डाटा प्लान
वीआई का मानना है कि 4जी मुकाबले 5जी रिचार्ज की कीमत अधिक होगी। कुछ व्यक्त पहले वीआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रविंदर टक्कर ने इन्वेस्टर्स के साथ कॉल में कहा कि कंपनी ने हाल ही में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए एक बड़ा इन्वेस्टमेंट किया है। इसी वजह से 5जी इंटरनेट सेवाओं की कीमत अधिक रखी जायेगी।
वीआई 5जी की इंटरनेट स्पीड
पिछले वर्ष से वीआई 5जी का ट्रायल कर रही है। आपको बता दे वीआई ने पिछले वर्ष सितंबर में दावा किया था कि उसे पुणे में 3.7 जीबीपीएस की स्पीड मिली और फिर नवंबर में, टेल्को गांधीनगर के एक ग्रामीण इलाके में 100 एमबीपीएस की औसत स्पीड प्राप्त करने में सफलता हासिल की। हाल ही में इसके अलावा, वीआई ने एक मोबाइल हैंडसेट पर अपने 5जी नेटवर्क का ट्रायल किया जिसमे उसको बैंगलोर में 5जी नेटवर्क पर 1.2जीबीपीएस की डाउनलोड स्पीड मिली है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
