नयी दिल्ली। एयरटेल ने हाल ही में घर से काम करने वालों के लिए वर्क फ्रॉम होम प्लान लॉन्च किया था। एयरटेल के कुछ दिनों बाद ही वोडाफोन ने भी ऐसा ही प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन ने 251 रुपये वाला प्लान पेश किया है। बता दें कि एयरटेल से भी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 251 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया था। खास बात ये है कि तीनों कंपनियों के 251 रुपये के प्लान में आपको समान ही बेनेफिट मिलेगा। आइए जानते हैं कि तीनों कंपनियों के इस प्लान के बारे में।
वोडाफोन देगी रोज 2 जीबी डेटा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन का 251 रुपये वाला प्रीपेड प्लान एयरटेल और जियो की तरह ही टॉप-अप प्लान होगा। इसमें आपको कुल 50 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। हालांकि इस प्लान में आपको कॉलिंग या एसएमएस बेनेफिट नहीं मिलेगा, क्योंकि ये प्लान पूरी तरह से इंटरनेट बेनेफिट के लिए डिजाइन किया गया है। ध्यान रहे कि वोडाफोन का 251 रु वाला प्रीपेड प्लान सभी सर्किलों के लिए उपलब्ध नहीं होगा। ये वाउचर वर्तमान में बिहार, चेन्नई, गुजरात, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु (चेन्नई को छोड़कर), और यूपी पूर्व में मिलगेा। जबकि आंध्र प्रदेश, असम, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, मुंबई, उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, यूपी पश्चिम और पश्चिम बंगाल सर्किलों के ग्राहक इस प्लान का फायदा फिलहाल नहीं ले पाएंगे।
एयरटेल का 251 रु वाला प्लान
एयरटेल के 251 रु वाले प्लान में भी आपको 50 जीबी डेटा मिलता है। हालांकि एयरटेल ने अपने इस प्लान के लिए कोई वैलिडिटी तय नहीं की है। बल्कि आपका ये प्लान आपके मौजूदा पैक की वैलिडिटी तक चलता रहेगा। वोडाफोन की तरह एयरटेल भी इस प्लान में आपको कोई कॉलिंग या एसएमएस बेनेफिट नहीं देगी। वैसे अगर आप रोज 2 जीबी डेटा के साथ कॉलिंग और एसएमएस का फायदा लेना चाहते हैं तो एयरटेल का 298 रु वाला प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस प्लान में आपको 28 दिन तक रोज 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा।
जियो देगी 30 दिन के लिए 50 जीबी डेटा
जियो ने वर्क फ्रॉम होम प्लान की अपनी कैटेगरी में तीन प्लान्स रखें हैं। सबसे पहले बात करते हैं 251 रु वाले प्लान की। इस प्लान में आपको 30 दिनों के लिए 50 जीबी डेटा मिलेगा। मगर एयरटेल और वोडाफोन की ही तरह आपको कोई कॉलिंग या एसएमएस बेनेफिट नहीं मिलेगा। जियो का दूसरा प्लान है 201 रु का। इस प्लान में 30 दिनों के लिए 40 जीबी डेटा मिल रहा है। वहीं जियो के 151 रु वाले प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30 जीबी डेटा दिया जा रहा है। जियो के 201 और 151 रु वाले प्लान भी कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट से खाली हैं।
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स गायब? ₹349 का नया पैक लेने से पहले ये गलती न करें

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications