नई दिल्ली, मई 19। कोरोना संकट के कारण एक बार फिर से देश की अधिकतर आबादी लॉकडाउन में है। ऐसे में उन गरीब लोगों के लिए मोबाइल रिचार्ज कराना मुश्किल हो जाता है, जो खुद रिचार्ज नहीं कर पाते। इसी समस्या को देखते हुए एयरटेल और देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम रिलायंस जियो के बाद अब वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने ऐसे लोगों की मदद की लिए एक खास ऐलान किया है। वीआई के मुताबिक कंपनी अपने निम्न-आय वाले ग्राहकों को 49 रुपये वाला मुफ्त पैक देगी। साथ ही 79 रु वाला एक नया कॉम्बो वाउचर पेश करेगी ताकि इन ग्राहकों को महामारी की दूसरी लहर के दौरान कनेक्टेड रहने में मदद मिल सके।
जानिए दोनों प्लान के बेनेफिट
वीआई के 49 रुपये वाले पैक में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 38 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डेटा मिलता है। जबकि कंपनी 79 रु वाले कॉम्बो वाउचर में 128 रुपये (64 रु + 64 रु) का डबल टॉकटाइम देगी। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में 200 एमबी डेटा भी मिलता है। बता दें कि वैसे 79 रु में 64 रु का बैलेंस मिलता है। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है।
294 करोड़ रु करेगी खर्च
वीआई इस खास पहल के तहत देश में निम्न आय वर्ग के उपयोगकर्ताओं को फ्री और डबल बेनेफिट कॉम्बो पैक देने के लिए 294 करोड़ रु खर्च करेगी। इससे 6 करोड़ कम आय वाले लोगों को लाभ होगा। वीआई के प्रतिद्वंद्वियों रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने भी पिछले हफ्ते अपने कम आय वाले यूजर्स के लिए इसी तरह के ऑफर लॉन्च किए थे।
जानिए जियो के बेनेफिट
जियो ने ऐलान किया है कि जियो फोन के ग्राहक अगर अपना फोन रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं, तो कपंनी उनको रोज 10 मिनट यानी महीने में 300 मिनट का फ्री टॉकटाइम देगी। इस दौरान उनकी इनकमिंग फ्री रहेगी। इस प्रकार से ग्राहक जब तक अपना फोन रिचार्ज नहीं करा लेते उनको यह सुविधा मिलती रहेगी। रिलायंस जियो का कहना है कि यह स्कीम महामारी के दौरान जारी रहेगी।
जियो का दूसरा बेनेफिट
रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन ग्राहकों के लिए एक और ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत अगर आप अपना जियो फोन रिचार्ज कराते हैं, तो आपको एक और पैक फ्री दिया जाएगा। यानी अगर आप 75 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज कराते हैं, तो आपको यही पैक एक बार और फ्री में दिया जाएगा। जैसे ही आपका पहला वाला पैक खत्म होगा, आपका दूसरा पैक अपने आप एक्टिव हो जाएगा। यानी 75 रुपये के रिचार्ज पर आपको इस प्रकार से 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
एयरटेल ने बढ़ाया मदद का हाथ
एयरटेल 5.5 करोड़ कम इनकम वाले लोगों को फ्री में 49 रु वाला रिचार्ज दे रही है, ताकि वे अपनों के साथ मोबाइल के जरिए जुड़े रहें। एयरटेल के 49 रु वाले प्लान में ग्राहकों को 38 रु के टॉकटाइम के अलावा 100 एमबी डेटा भी मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होती है। कंपनी ने 79 रु वाले प्लान के लिए भी एक अहम ऐलान किया है। कंपनी अपने 79 रु वाले प्लान में 128 रु का टॉकटाइम बैलेंस दे रही है। जबकि वैसे इस प्लान में सिर्फ 64 रु का टॉकटाइम मिलती है। इस प्लान में पहले की तरह 200 एमबी डेटा मिलता रहेगा। ये प्लान भी 28 दिन तक चालू रहता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications