नई दिल्ली, जून 10। आरबीआई ने रेपो में बढ़ाने की घोषणा क्या कर दी, ज्यादा बैंक और वित्तीय संस्थान अपने लोन की ब्याज दरों को बढ़ाते जा रहे हैं। इस क्रम में एचडीएफसी लिमिटेड ने रिटेल प्राइम लैंडिंग रेट आधा फीसदी बढ़ा दिया है। इसके अलावा सरकारी बैंक इंडियन ओवसीज बैंक ने भी रेपो दर आधारित ब्याज दर वाले लोन को महंगा कर दिया है। इसके पहले भी कई बैंक अपने लोन की ब्याज दरें महंगी कर चुके हैं।
अब ये है रिजर्व बैंक की रेपो दर
आरबीआई ने 8 जून 2022 को रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। वहीं इससे करीब 1 माह पहले भी 0.40 प्रतिशत रेपो दर को बढ़ाया गया था। इस प्रकार से आरबीआई करीब 1 माह में अपनी रेपो दर को 4.00 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.90 प्रतिशत कर चुका है। इससे बैंक और वित्तीय संस्थानों पर दबाव पड़ा है और वह अपना लोन महंगा कर रहे हैं।

एचडीएफसी ने लगातार चौथी बार किया लोन महंगा
पिछले 1 महीने में यह चौथा मौका है, जब एचडीएफसी ने अपना होम लोन महंगा किया है। एचडीएफसी ने बताया है कि उसने होम लोन में आधा प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे पहले 2 मई, 9 मई और 1 जून को भी एचडीएफसी लिमिटेड अपनी होम लोनकी ब्याज दरों बढ़ा चुका है।
इन 4 बैंकों ने भी महंगा किया रेपो दर से जुड़ा लोन
इंडियन ओवसीज बैंक ने गुरुवार को ही बैंक के रेपो आधारित उधारी दर को बढ़ाकर 7.75 प्रतिशत कर दिया था। यह वृद्धि आज से लागू हो गई है। आईसीआईसीआई बैंक ने रेपो से जुड़े लोन की ब्याज दरों में इजाफा किया है। इस तरह के लोन के लिए अब रिफरेंस रेट 8.6 फीसदी होगा। वहीं निजी क्षेत्र के बैंक आरबीएल बैंक ने भी रेपो आधारित लोन का रिफरेंस दर को बढ़ा दिया है। अब यह रिफरेंस दर 8.55 फीसदी होगी। इसके अलावा इंडियन बैंक, पीएनबी और बैंक ऑफ इंडिया पहले ही अपना लोन महंगा कर चुके हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
