नई दिल्ली, अप्रैल 9। आईसीआईसीआई बैंक, जो 8 अप्रैल को वरिष्ठ नागिरकों के लिए अपनी "गोल्डन इयर्स एफडी" योजना को बंद करने जा रहा था, ने अब इस स्कीम की समय सीमा को बढ़ा दिया है। बैंक ने वरिष्ठ नागिरकों के लिए अपनी "गोल्डन इयर्स एफडी" योजना को 7 अक्टूबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। यह योजना विशेष रूप से सीनियर सिटीजन के लिए है। आरबीआई ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके ठीक एक दिन बाद आईसीआईसआई बैंक ने यह ऐलान किया।
कब किया था ऐलान
20 मई, 2020 को, आईसीआईसीआई बैंक ने वृद्ध लोगों के लिए "गोल्डन इयर्स एफडी" नामक एक विशेष सावधि जमा योजना शुरू करने की घोषणा की थी, जो ब्याज दरों में कटौती से प्रभावित हुए थे। बैंक 20 मई 2020 से 7 अक्टूबर 2022 की योजना अवधि के दौरान नई जमा और रिन्यू डिपॉजिट पर मौजूदा अतिरिक्त 0.50 प्रतिशत प्रति वर्ष की अतिरिक्त दर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 प्रतिशत की और अतिरिक्त ब्याज दर की गारंटी देता है।
चेक करें ब्याज दरें
5 साल 1 दिन से 10 साल की अवधि के लिए 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर अतिरिक्त ब्याज दर दी जा रही है। बैंक इस अवधि में मैच्योर होने वाली जमा राशियों पर 5.60 प्रतिशत की नियमित ब्याज दर देता है, लेकिन वृद्ध लोगों को 6.35 प्रतिशत की दर प्राप्त होगी, जो कि गोल्डन ईयर्स एफडी के तहत 0.75 प्रतिशत की वृद्धि है।
समय से पहले पैसे निकालें तो
5 साल 1 दिन या उसके बाद के लिए की गई गोल्डन ईयर एफडी की समयपूर्व निकासी (समय से पहले एफडी तोड़ने) पर 1.25 प्रतिशत जुर्माना (यानी इतना ब्याज कटेगा) लगाया जाएगा, जबकि 5 साल 1 दिन से पहले की गई समयपूर्व निकासी आईसीआईसीआई बैंक के वर्तमान समयपूर्व निकासी विनियमन के अधीन होगी।
एचडीएफसी बैंक
आईसीआईसीआई बैंक से पहले एचडीएफसी बैंक ने भी अपनी इसी खास स्कीम की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया था। एचडीएफसी बैंक ने भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष एफडी कार्यक्रम की शुरुआथ की थी। इसे सीनियर सिटीजन केयर एफडी कहा जाता है, जो 30 सितंबर, 2022 तक उपलब्ध है। इस योजना की अवधि 5 वर्ष 1 दिन - 10 वर्ष है। इस पर बैंक बुजुर्ग नागरिकों को 6.35 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करता है। ये स्टैंडर्ड रेट से 0.75 प्रतिशत अधिक है। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 फीसदी का अतिरिक्त प्रीमियम (0.50% के मौजूदा प्रीमियम से अधिक) दिया जाएगा, जो 5 (पांच) वर्ष एक दिन से 10 वर्ष की अवधि के लिए 5 करोड़ रु से कम की एफडी कराएंगे।
एसबीआई की स्कीम
एसबीआई ने भी 2020 में वृद्ध व्यक्तियों के लिए विशेष सावधि जमा योजना की शुरुआत की, जब कोविड-19 से अर्थव्यवस्था में मंदी आई थी। तब ब्याज दरें काफी प्रभावित हुई थीं। एसबीआई के पास एसबीआई वीकेयर नाम की स्कीम है। इसकी अवधि 5 वर्ष से 10 वर्ष तक है। बैंक इस अवधि पर 5.50 प्रतिशत की नियमित दर देता है, जबकि वृद्ध लोगों को 6.30 प्रतिशत की दर दी जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
