नयी दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। एचडीएफसी बैंक के बाद आईसीआईसीआई बैंक ने भी एफडी ब्याज दरों में कटौती कर दी है। हालांकि ये कटौती सभी अवधियों की एफडी पर नहीं की गई, बल्कि कुछ चुनिंदा पीरियड के लिए की गई है। आईसीआईसीआई बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी की पेशकश करता है। ब्याज दरों में लेटेस्ट कटौती आपको आईसीआईसीआई बैंक में 7 दिन से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 2.5 फीसदी, 30 से 90 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 फीसदी और 91 दिनों में 184 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 185 दिनों से 1 वर्ष से कम की अवधि पर आपको आईसीआईसीआई बैंक से 4.40 फीसदी ब्याज मिलेगा।
कितनी घटी ब्याज दर
आईसीआईसीआई बैंक ने 1 से 2 साल तक की अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर घटाई है। इस अवधि के लिए ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट्स (0.10 फीसदी) की कटौती की गई है। 1 साल से 18 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली सावधि जमा पर 4.9 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। वहीं 18 महीने से 2 साल की अवधि वाली एफडी पर आपको 5 फीसदी ब्याज मिलेगा। 2 साल से 3 साल में मैच्योर होने वाली टर्म डिपॉजिट पर 5.15 फीसदी, 3 साल से 5 साल पर 5.35 फीसदी और 5 साल से 10 साल पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
21 अक्टूबर से लागू हुईं नई ब्याज दरें
आईसीआईसीआई बैंक आम लोगों को 2 करोड़ रु से नीचे की राशि पर 7 से 14 दिन पर 2.50 फीसदी, 15 से 29 दिन पर 2.50 फीसदी, 30 से 45 दिन पर 3 फीसदी, 46 से 60 दिन पर 3 फीसदी, 61 से 90 दिन पर 3 फीसदी, 91 से 120 दिन पर 3.5 फीसदी, 121 से 184 दिन पर 3.5 फीसदी, 185 से 210 दिन पर 4.40 फीसदी, 211 से 270 दिन पर 4.40 फीसदी, 271 से 289 दिन पर 4.40 फीसदी, 290 से 1 वर्ष से कम पर 4.40 फीसदी, 1 वर्ष से 389 दिन पर 4.9 फीसदी, 390 दिन से 18 महीने तक पर 4.9 फीसदी, 18 महीने से 2 साल तक पर 5 फीसदी, 2 साल 1 दिन से 3 साल तक पर 5.15 फीसदी, 3 साल 1 दिन से 5 साल तक पर 5.35 फीसदी और 5 साल 1 दिन से 10 साल तक पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर
आईसीआईसीआई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 14 दिन पर 3 फीसदी, 15 से 29 दिन पर 3 फीसदी, 30 से 45 दिन पर 3.5 फीसदी, 46 से 60 दिन पर 3.5 फीसदी, 61 से 90 दिन पर 3.5 फीसदी, 91 से 120 दिन पर 4 फीसदी, 121 से 184 दिन पर 4 फीसदी, 185 से 210 दिन पर 4.90 फीसदी, 211 से 270 दिन पर 4.90 फीसदी, 271 से 289 दिन पर 4.90 फीसदी, 290 से 1 वर्ष से कम पर 4.9 फीसदी, 1 वर्ष से 389 दिन पर 5.4 फीसदी, 390 दिन से 18 महीने तक पर 5.4 फीसदी, 18 महीने से 2 साल तक पर 5.5 फीसदी, 2 साल 1 दिन से 3 साल तक पर 5.65 फीसदी, 3 साल 1 दिन से 5 साल तक पर 5.85 फीसदी और 5 साल 1 दिन से 10 साल तक पर 6.30 फीसदी ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
