नयी दिल्ली। धनतेरस और दिवाली बीत गए हैं। इन त्योहारों पर सोने की जम कर खरीदारी हुई। लोगों ने सोने में निवेश भी किया। मगर अब आगे क्या? अगर आप आगे का सोच रहे हैं तो बता दें कि सोना अभी भी तगड़ा मुनाफा करा सकता है। इस समय प्रति 10 ग्राम सोने के रेट के करीब 51 हजार रु के आस-पास है, मगर एक्सपर्ट बताते हैं कि आने वाले समय में सोने के रेट काफी ऊपर जा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसका कारण।
बढ़ेगी सोने की मांग
बताया जा रहा है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में सोने की मांग 30 फीसदी घटी, मगर साल की आखिरी तिमाही में इसकी मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। भारत में इस समय शादियों का सीजन चलता है, जिसके चलते सोने में की मांग ऊपर उठ सकती है। नतीजे में सोने में की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। अमेरिकी चुनाव के बाद जो चीजें सोने के रेट की दिशा तय कर सकती हैं उनमें मौद्रिक नीति, ब्याज दरें और कोरोना का असर शामिल है।
कहां तक जा सकते हैं रेट
सोना इस समय निवेश के लिहाज से एक ऑप्शन हो सकता है। माना जा रहा है कि सोने की कीमतें 65000 रु से 67000 रु तक जा सकती है। यानी मौजूदा 51 हजार रु से आपको प्रति 10 ग्राम पर 14-16 हजार रु का लाभ हो सकता है। इस बात की उम्मीद की तो की जा रही है आखिरी तिमाही मे सोने की मांग बढ़ेगी। मगर साथ ही ये भी अनुमान है कि इस साल मांग उतनी नहीं बढ़ेगी, जितनी बढ़नी चाहिए। इसके पीछे सोने के ऊंचे रेट एक अहम वजह है।
पहली 3 तिमाहियों में कितनी घटी मांग
सोने की मांग पहली तीन तिमाहियों में काफी घटी है। साल की शुरुआती तीन तिमाहियों में सोने की मांग 49 फीसदी गिर कर 252.4 टन रह गई। इसके पीछे कोरोनावायरस सबसे बड़ी वजह है। हालांकि सोने की निवेश मांग बढ़ी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में ही सोने की मांग (सिक्कों और छड़ों के रूप में) 51 फीसदी बढ़ी।
कैसे करें निवेश
सोने में निवेश करने वालों के लिए फिजिकल गोल्ड के मुकाबले एक और अच्छा ऑप्शन है। आप इसके लिए गोल्ड ईटीएफ का सहारा ले सकते हैं। गोल्ड ईटीफ बेहतर रिटर्न देने के मामले में काफी आगे है। निवेशक इस ऑप्शन को काफी पसंद कर रहे हैं। एक्सपर्ट भी इसी रास्ते से गोल्ड मे निवेश की सलाह देते हैं। इतना ही नहीं रिटर्न देने के मामले में भी गोल्ड ईटीएफ फंड काफी बेहतर है।
ये हैं टॉप फंड्स
एचडीएफसी गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने 1 साल में 28.52 फीसदी, एसबीआई ईटीएफ गोल्ड ने 1 साल में 28.98 फीसदी और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ ने इसी दौरान 28.18 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड ने भी 1 साल के अंदर 28.66 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
