नई दिल्ली, जुलाई 26। हाल ही में सरकार ने पहली बार दूध से तैयार हुए पैक्ड आइटम्स को जीएसटी के दायरे में शामिल कर दिया। इससे दूध से बने उत्पाद तैयार करने वाली कंपनियों द्वारा अपने प्रोडक्ट्स बढ़ाए जाने लगे हैं। अमूल ने अपने कई प्रोडक्ट महंगे कर दिए हैं। इसी बीच अमूल के बाद बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने भी ऐसा ही किया है। कॉम्फेड ने सुधा ब्रांड के तहत बेचे जाने वाले दही, लस्सी, छाछ, बटर और घी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें 18 जुलाई से लागू हो चुकी हैं।
20 फीसदी बढ़ाए दाम
मगर कॉम्फेड ने ग्राहकों को कुछ ज्यादा ही तगड़ा झटका दिया है। कॉम्फेड ने दही की कीमतों में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। जबकि सरकार ने पैक्ड दूध के उत्पादों पर पांच फीसदी जीएसटी लगाया है। अब हो यह रहा है कि सुधा बूथ और इसके रिटेल काउंटरों पर ग्राहकों और दुकानदारों के बीच वाद-विवाद की खबरें सामने आ रही हैं।
मिल सकती है राहत
प्रभात खबर की रिपोर्ट के अनुसार कॉम्फेड के अधिकारी के मुताबिक कीमतों में संशोधन को लेकर समिति बैठक करने जा रही है। इस बैठक में कीमतें कम होने की उम्मीद है। बैठक में वर्तमान जीएसटी रेट को पांच फीसदी के दायरे में लाया जाएगा। इससे लोगों को कम कीमत पर प्रोडक्ट मिलेंगे। सावन चल रहा है और ऐसे में दही के बढ़ना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया।
कितनी है कीमतें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुधा के 200 ग्राम प्लेन दही की कीमत पहले 25 रुपये थी, जिसे बढ़ा कर 30 रुपये कर दिया गया है। इस पर पांच फीसदी जीएसटी लगने के बाद भी कीमत 26.25 रुपये होनी चाहिए थी। वहीं 400 ग्राम प्लेन दही की कीमत 45 रुपये से बढ़ा कर 50 रुपये कर दी गयी है, जो 5 फीसदी जीएसटी लगने के बाद 47.50 रुपये होनी चाहिए थी।
जानिए बाकी रेट
इसी तरह एक किलो प्लेन दही की कीमत 105 रुपये से बढ़ाकर 115 रुपये कर दी गयी। ये कीमत 110.45 रुपये होनी चाहिए थी़। पांच किलो प्लेन दही की कीमत 475 रुपये से बढ़ा कर 525 रुपये करने का फैसला लिया गया। मगर पांच फीसदी जीएसटी के बाद इसकी कीमत 498.75 रुपये होनी चाहिए थी।
अमूल के नये रेट
अमूल के दिल्ली-यूपी में 200 ग्राम का दही अब 16 रुपये के बजाए महंगा होकर 17 रुपये हो गया है। वहीं बात की जाए 400 ग्राम के दही के पैकेट की तो यह आपको अब 30 रुपये की जगह 32 रुपये में मिलेगा। आपको 1 किलो के दही के पैकेट के लिए अब 65 रुपये की जगह 69 रुपये देने होंगे। मट्ठा पाउच अब 11 रुपये में मिलेगा, जिसका रेट अभी तक 10 रुपये था। इसी तरह अमूल फ्लेवर्ड मिल्क की बोतल 20 रु के बजाए 22 रुपये में बिकेगी। मट्ठा के टेट्रा पैक की कीमत जो कि 200 एमएल के पैकेट में मिलता है 12 रुपये की जगह 13 रुपये में मिलेगा। बता दें कि मुंबई के रेट और भी हाई-फाई होंगे। अमूल के उत्पादों में मुंबई में 200 ग्राम के दही का कप 21 रुपये में मिलेगा जो 20 रुपये में मिल रहा था। 400 ग्राम दही का कप वहां 42 रुपये में मिलेगा, जो अभी तक 40 रुपये में मिल रहा था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications