Whole sale Inflation in India: अक्टूबर के महीने में भारत की थोक मूल्य सूचकांक (wholesale price index) आधारित मुद्रास्फीति में कम हुई है। सितंबर महीने में यह 10 प्रतिशत थी और अक्टूबर 2021 में 13.83 प्रतिशत थी। होल सेल प्राइस इंडेक्स के मुताबिक वार्षिक आधार पर मुद्रास्फिति में कमी आई है। यह अक्टूबर में 8.39 प्रतिशत रही है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह दिखाया गया है। होलसेल महंगाई दर पूरे 18 महीने बाद दहाई के आकड़े के निचे आई है।

मुद्रास्फिति में हुई है गिरावट
मंत्रालय ने जारी प्रेस रिलिज में कहा कि अक्टूबर, 2022 में मुद्रास्फीति की दर में गिरावट मुख्य रूप से खनिज तेल, मुख्य धातु, गढ़े हुए धातु उत्पादों, मशीनरी और उपकरण को छोड़कर कपड़ा और अन्य खनिज उत्पाद की कीमत में गिरावट के कारण है। प्राथमिक वस्तुओं की मुद्रास्फीति एक साल पहले इसी अवधि में दर्ज 7.38 प्रतिशत से बढ़कर 11.04 प्रतिशत हो गई है। अक्टूबर 2021 में खाद्य सामाग्रियों की मुद्रास्फीति 0.06 प्रतिशत से बढ़कर 8.33 प्रतिशत हो गई है।

जरूरी समानों के बढ़े हैं दाम
सरकारी आकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2022 में सब्जियों की मुद्रास्फीति बढ़कर 17.61 प्रतिशत हो गई है। सब्जियों की महंगाई दर पिछले साल इसी अवधि में 17.45 प्रतिशत थी। कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में थोक मुद्रास्फीति अक्टूबर 2021 में 86.36 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर 2022 में 43.57 प्रतिशत हुई है।

18 महीन बाद कम हुई है मुद्रास्फिति
अक्टूबर में विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति 4.42 रही है, एक साल पहले की अक्टूबर में यह 12.87 प्रतितशत थी। अक्टूबर 2021 में ईंधन और बिजली की मुद्रास्फीति 38.61 प्रतिशत से घटकर 23.17 प्रतिशत हो गई है। अक्टूबर के इस आकड़े के साथ ही भारत में थोक महंगाई दर लगातार 18 महीनों से दहाई अंकों में रहने के बाद WPI सूचकांक दहाई के आकड़े के निचे आई है।
होल सेल प्राइस इंडेक्स के मुताबिक वार्षिक आधार मुद्रास्फिति में कमी आई है। यह अक्टूबर में 8.39 प्रतिशत रही है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह दिखाया गया है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान



Click it and Unblock the Notifications