नई दिल्ली, अक्टूबर 24। महंगाई ने आम आदमी का पीछे कभी नहीं छोड़ा। सालों साल इसमें इजाफा ही होता रहा है। चाहे पेट्रोल-डीजल हो या फिर सीएनजी-पीएनजी हर महीने हर साल इनकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलती रही है। अब यही महंगाई रोजमर्रा की घरेलू चीजों की कीमतें भी बढ़ा रही है। जैसे कि माचिस की डिब्बी के दाम बढ़ने जा रहे हैं। माचिस की डिब्बी, जो 14 साल से 1 रु में मिल रही है, की कीमत 1 दिसंबर से 2 रु होने जा रही है। 14 साल बाद 1 दिसंबर से माचिस की डिब्बी के दाम दोगुने होने जा रहे हैं। आगे जानिए कि बीते 14 सालों में कौन-कौन सी जरूरत की चीजें कितनी महंगी हुई हैं।
पेट्रोल के रेट ढाई गुना बढ़े
इस समय भारत में पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं। पूरे देश में पेट्रोल के रेट को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। मगर क्या आप जानते हैं कि 14 साल पहले अक्टूबर 2007 में पेट्रोल की कीमत 43.5 रु के करीब थी। ये रेट दिल्ली का है। इस समय दिल्ली में पेट्रोल का रेट 107.24 रु है। इसका मतलब है कि पिछले 14 सालों में पेट्रोल का दाम ढाई गुना से अधिक बढ़ा है।
डीजल ने भी निकाला दम
पेट्रोल के साथ साथ इस समय डीजल के दाम भी रिकॉर्ड स्तर पर हैं। मगर अक्टूबर 2007 में डीजल की कीमत राजधानी दिल्ली में करीब 30.5 रुपये थी। मगर आज देखें तो आपको एक लीटर डीजल राजधानी में खरीदने के लिए 95.97 रु खर्च करने होंगे। इस लिहाज इन कीमतों की तुलना करें तो 14 सालों के दौरान डीजल तीन गुना से भी अधिक महंगा हुआ है।
गैस सिलेंडर का रेट कितना बढ़ा
अब बात करते हैं गैस सिलेंडर की। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 14 साल पहले अक्टूबर 2007 में सिर्फ 281.6 रु थी। ये रेट दिल्ली का था । इसी दिल्ली आज की तारीख में एलपीजी गैस सिलेंडर 899.50 रुपये में मिल रहा है। इस तरह पिछले 14 सालों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत भी तीन गुना से अधिक बढ़ी है। बता दें कि पिछले साल नवंबर तक सिलेंडर 584 में मिल रहा था।
सरसों का तेल हुआ बहुत महंगा
सरसों का तेल 14 सालों में बहुत महंगा हो चुका है। इसकी कीमत बीते 14 सालो में 4 गुना बढ़ चुकी है। अक्टूबर 2007 में सरसों के तेल की कीमत प्रति लीटर करीब 50 रुपये थी। मगर इस समय सरसों के तेल की कीमत प्रति लीटर करीब 200 रुपये है।
दूध ने उड़ाए होश
पिछले 14 सालों में दूध भी काफी महंगा हुआ है। अमूल और मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इन दोनों कंपनियों के दूध ढाई गुने से अधिक महंगे हुए हैं। अक्टूबर 2007 में 14 साल पहले अमूल और मदर डेयरी अपने दूध को 22 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बेचती थीं। मगर आज मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध आपको 57 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिलेगा। वहीं अमूल का फुल क्रीम दूध इससे भी महंगा है। अमूल अपना फुल क्रीम दूध 58 रुपये प्रति लीटर पर बेच रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications