African Union becomes permanent member of G20: पहली बार भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 सम्मेलन में एक बड़ी सफलता मिली है। भारत के प्रस्ताव पर जी20 देशों ने अफ्रीकन यूनियन का स्थायी सदस्यता प्रदान कर दी है। इसे जी20 में भारत की बड़ी सफलता माना जा रहा है। भारत लगातार अफ्रीकन यूनियन को जी20 में लाने की कोशिश कर रहा था। अभी तक जी20 में 19 देश और यूरोपियन यूनियन है।
जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन हुए सेशन में पीएम नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकन यूनियन को आधिकारिक रूप से जी20 ग्रुप में शामिल किए जाने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि सभी की सहमति के साथ अफ्रीकन यूनियन जी20 का स्थायी सदस्य बनने जा रहा है। पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद पूरा भारत मंडपम तालियों से गूंज उठा। वहां बैठे सभी नेताओं ने तालिया बजाकर इस कदम का स्वागत किया।

अफ्रीकन यूनियन को जी20 में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के ऐलान के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष अजाली असौमनी को गले लगाकर बधाई दी। पीएम नरेन्द्र मोदी के ऐलान के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष अजाली असौमनी को साथ लेकर आए थे।
जी20 एक अंतर सरकारी मंच है, जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। पीएम मोदी ने 55 देशों वाले अफ्रीकी संघ को जी20 का स्थायी सदस्य बनाए जाने को लेकर शिखर सम्मेलन से 3 महीने पहले चिट्ठी लिखी थी। अब अफ्रीकी यूनियन सथायी तौर पर जी20 में शामिल हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 के सदस्य देशों के नेताओं को इस विषय में अनुरोध पत्र भेजा था। ये अनुरोध पत्र जून 2023 में भेजा गया था। इसके बाद माना जा रहा था कि अफ्रीकन यूनियन को यूरोपियन यूनियन की तर्ज पर सदस्य का दर्जा दिया जाएगा। ऐसा होने के बाद अब अफ्रीकी देश जलवायु परिवर्तन और कर्ज जैसे मसलों पर अपनी बात ज्यादा बेहतर तरीके से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रख सकेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications