नई दिल्ली, अप्रैल 21। म्यूचुअल फंड निवेश के मामले में आपके सामने मुश्किल विकल्प आ सकते हैं। जैसे कि आपको निवेश करना है या नहीं। चाहे आप उच्च रिटर्न की उम्मीद में बड़ा जोखिम उठाएं या कम जोखिम लेने वाले कम रिटर्न वाले ऑप्शन चुनें, खतरा हमेशा बना रहेगा। ऐसे में मल्टी-कैप म्यूचुअल फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर हो सकते हैं, जिन्हें अपने निवेश में रिस्क और कम रिटर्न दोनों का सामना करना पड़ रहा है। इस पोस्ट में हम एक ऐसे मल्टी-कैप फंड की जानकारी देंगे, जिसने निवेशकों को एक मजबूत रिटर्न प्रदान किया है।
क्वांट एक्टिव फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह क्वांट म्यूचुअल फंड का एक ओपन-एंडेड मल्टी-कैप फंड है। यह अपनी कैटेगरी का एक छोटे आकार का फंड है। इस फंड की मौजूदा एयूएम 2106.97 करोड़ है। 19 अप्रैल 2022 तक इसकी एनएवी 453.7249 रुपये है। इसका एक्सपेंस रेशियो 0.5 फीसदी है, जो तुलना करने पर इसकी कैटेगरी के औसत एक्सपेंस रेशियो से कम है। फंड का प्रबंधन वर्तमान में संजीव शर्मा और अंकित ए पांडे द्वारा किया जाता है।
कम जोखिम वाला फंड
यह कम जोखिम वाला फंड है। ये फंड एक मल्टी-कैप फंड है, इसलिए इसके पास लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप फर्मों का एक विविध पोर्टफोलियो है। फंड लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाने और मुनाफा प्रदान करने का प्रयास करता है। क्रिसिल ने इसे 5-स्टार रेटिंग दी है। इस फंड के लिए आवश्यक न्यूनतम एकमुश्त निवेश राशि 5000 रुपये है, जबकि एसआईपी के लिए यह 1000 रुपये है। इसमें कोई लॉक-इन अवधि नहीं है और साथ ही एग्जिट लोड शून्य है।
फंड का रिटर्न
इस फंड का एक बार में निवेश की गयी राशि पर एब्सॉल्यूट रिटर्न देखें तो 1 साल में 41.28 फीसदी, 2 साल में 183.58 फीसदी, 3 साल में 142.85 फीसदी, 5 साल में 200.62 फीसदी और शुरुआत से 513.99 फीसदी रहा है। एक बार में निवेश की गयी राशि पर सालाना रिटर्न 1 साल में 41.28 फीसदी, 2 साल में 68.16 फीसदी, 3 साल में 34.34 फीसदी, 5 साल में 24.61 फीसदी और शुरुआत से 21.59 फीसदी रहा है।
चेक करें एसआईपी रिटर्न
फंड का एसआईपी पर एब्सॉल्यूट रिटर्न देखें तो 1 साल में 14.28 फीसदी, 2 साल में 60.52 फीसदी, 3 साल में 91.87 फीसदी और 5 साल में 120.73 फीसदी रहा है। एसआईपी पर सालाना रिटर्न 1 साल में 27.59 फीसदी, 2 साल में 53.18 फीसदी, 3 साल में 47.26 फीसदी और 5 साल में 32.31 फीसदी रहा है।
फंड का पोर्टफोलियो
फंड का इक्विटी में 93.18 फीसदी निवेश है। इनमें से लार्ज-कैप में 37.24 फीसदी, मिड-कैप में 13.46 फीसदी और स्मॉल-कैप शेयरों में 28.38 फीसदी निवेश है। इसका सर्विसेज, निर्माण, उपभोक्ता स्टेपल, वित्तीय, धातु और खनन क्षेत्रों में अधिकांश निवेश है। वेदांत लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, भारतीय स्टेट बैंक, लिंडे इंडिया लिमिटेड, और लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड फंड की टॉप पांच होल्डिंग्स हैं। नए निवेशकों को ये ध्यान रखना चाहिए कि म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश पर जोखिम होता है। निश्चित रूप से, फंड हाउस की प्रतिष्ठा और स्थिरता की अपनी वैल्यू होती है, पर इससे जोखिम कम हो सकता है पर खत्म नहीं हो सकता। इसलिए वो म्यूचुअल फंड स्कीम चुनें जो आपके वित्तीय लक्ष्य, निवेश आकार और जोखिम प्रोफाइल से मेल खाती हो। जैसे कि यदि आप एक रूढ़िवादी निवेशक हैं जो कुछ दिनों या हफ्तों के लिए पैसा लगाना चाहते हैं, तो आपको लिक्विड फंड जैसे डेट म्यूचुअल फंड का चयन करना चाहिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
