नई दिल्ली, मार्च 21। क्रिप्टोकरेंसी पूरी दुनिया में बीते कुछ सालों में लगातार फेमस हुई है। अब इसे कुछ देश मान्यता भी देते जा रहे हैं। कई नयी क्रिप्टोकरेंसी भी लगातार मार्केट में आ रही हैं। मगर लगातार नयी नयी क्रिप्टो का आना निवेशकों को कंफ्यूज करने वाला है कि कौन सी क्रिप्टो में पैसा लगाएं। जरूरी है कि क्रिप्टो कम जोखिम वाली और अधिक रिटर्न देने की क्षमता रखने वाली हो। यदि आप क्रिप्टो में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको यहां कुछ अच्छी और सस्ती क्रिप्टो के बारे में बताएंगे, जो 2022 में बढ़िया रिटर्न दे सकती हैं।
पॉलीगॉन
पॉलीगॉन एक एथेरियम टोकन है जो पॉलीगॉन नेटवर्क (एथेरियम कंपेटिबल ब्लॉकचेन नेटवर्क के निर्माण और कनेक्ट करने के लिए एक प्रोटोकॉल और फ्रेमवर्क) को पावर देता है। इसकी कीमत 115 रु के आस पास है। बीते 24 घंटों में इसमें करीब 0.90 फीसदी की गिरावट आई है।
डॉगकॉइन
डॉगकॉइन एक मशहूर मीम कॉइन है। शीबा इनु को इसका सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी माना जाता है। अमेरिकी कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने इस कॉइन को सराहा है। इसकी कीमत 9.5 रु के आस पास है। बीते 24 घंटों में इसमें करीब 0.50 फीसदी की तेजी आई है।
कार्डानो
कार्डानो कई एक्सपर्ट्स ने मिल कर तैयार किया है। इनमें इंजीनियरों के अलावा गणितज्ञ और क्रिप्टोग्राफी एक्सपर्ट भी शामिल रहे हैं। इसकी कीमत 69.25 रु के आस पास है। बीते 24 घंटों में इसमें करीब 0.36 फीसदी की तेजी आई है।
टीथर
टीथर भी एक सस्ता कॉइन है। इसकी कीमत 78.5 रु के आस पास है। बीते 24 घंटों में इसमें करीब 0.60 फीसदी की तेजी आई है। यह एक स्थिर कॉइन है। यदि कोई निवेशक स्थिर टोकन में पैसा लगाना चाहे तो उसके लिए ये बेस्ट है।
एक्सआरपी
रिपल के बेसिक कॉइन एक्सआरपी में बीते 24 घंटों में 0.5 फीसदी की तेजी दिख रही है। इस समय इसका रेट 63.5 रु पर है। इस टोकन को बनाने का मकसद बाकी क्रिप्टोकरेंसी के मुकाबले ज्यादा सेफ्टी पेमेंट और ट्रांजैक्शन का था।
लकी ब्लॉक
इसकी कीमत 0.28 रु के आस पास है। बीते 24 घंटों में इसमें करीब 2 फीसदी की तेजी आई है। लकी ब्लॉक का उद्देश्य गेमिंग में पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। ये एक लॉटरी भी तैयार करना चाहती है, जिससे सभी के जीतने की संभावना हो।
ईओएस
इसकी कीमत 171 रु के आस पास है। बीते 24 घंटों में इसमें करीब 0.51 फीसदी की कमजोरी आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईओएस एक खास प्लेटफॉर्म है। वे डेवलपर्स जो डीसेंट्रलाइज्ड एप्लीकेशन बनाते हैं, उन्हें इससे ये सुविधा मिलती है।
वीचेन
इसकी कीमत 3.90 रु के आस पास है। बीते 24 घंटों में इसमें करीब 1.67 फीसदी की कमजोरी आई है। माना जा रहा है कि यह वो सबसे सस्ती क्रिप्टो है, जिसमें ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं।
शीबा इनु
इसकी कीमत 0.001790 रु के आस पास है। बीते 24 घंटों में इसमें करीब 8 फीसदी की कमजोरी आई है। पर कहा जाता है कि यह क्रिप्टो आगे काफी ग्रोथ हासिल कर सकती है।
एक्सी इन्फिनिटी
ये लिस्ट की सबसे महंगी क्रिप्टो है। इसकी कीमत 3960 रु के आस पास है। बीते 24 घंटों में इसमें करीब 1.3 फीसदी की कमजोरी आई है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
