Afcons Infrastructure IPO: आईपीओ बाजार में आज मंगलवार को एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का पब्लिक इश्यू का अंतिम दिन रहा. यह इश्यू आखिरी दिन 2.77 गुना भरकर बंद हुआ, जिसमें ज्यादा डिमांड गैर-संस्थागत निवेशकों की ओर से देखने को मिला, जिनके लिए रिजर्व हिस्सा 5.31 गुना सब्सक्राइब हुआ. यह इश्यू 25 अक्टूबर से खुलकर 29 अक्टूबर को बंद हुआ. बता दें कि 5,430 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया.
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस (Afcons Infrastructure IPO)
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIBs 3.99
NIIs 5.31
रिटेल 0.99
कर्मचारी 1.77
कुल 2.77

एफकॉन्स इंफ्रा का कारोबार
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना साल 1959 में हुई. यह इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जोकि शापूरजी पालोनजी ग्रुप का हिस्सा है. कंपनी के पास करीब 6 दशक का अनुभव है. 30 सितंबर, 2023 तक कंपनी ने 15 देशों में 76 प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. 13 देशों में 67 प्रोजेक्ट पर काम जारी है. इसका कुल ऑर्डरबुक 348.88 अरब रुपए का है. कंपनी की मौजूदगी एशिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में है. एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के 5 मुख्य इंफ्रा बिजनेस वर्टिकल हैं.
Afcons Infrastructure IPO GMP
अनाधिकारिक मार्केट में एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ जीएमपी फिसल गया है. कई प्लैटफॉर्म को ट्रैक करने वाला ग्रे मार्केट में शेयर हल्की मजबूती के साथ लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. यह करीब 3.90 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जोकि पिछले हफ्ते तक 16 फीसदी तक प्रीमियम के संकेत दे रहा था. आईपीओ में कंपनी ने 1,250 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश शेयर जारी किए. जबकि ऑफर फॉर सेल में 4,180 करोड़ रुपए के शेयर जारी किए गए.
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications