Afcons Infra Share Price: शेयर बाजार में आज 4 नवंबर को नए स्टॉक की एंट्री हुई है. एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर सोमवार को एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ है. शेयरों की लिस्टिंग कमजोर हुई, जोकि एनएसई पर करीब 8 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए. शेयर 426 रुपए पर लिस्ट हुआ है, जबकि इश्यू प्राइस 463 रुपए था. इस लिहाज से शेयर 7.99 फीसदी नीचे लिस्ट हुआ. इससे पहले एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ के भी ज्यादा खास रिस्पांस नहीं मिला था.
कमजोर लिस्टिंग के बाद चढ़ा भाव
एफकॉन्स इंफ्रा का शेयर कमजोर लिस्टिंग के बाद रिकवरी दिखा रहा. शेयर करीब 8 फीसदी कमजोर लिस्ट हुआ. हालांकि, अगले चंद मिनटों में निचले स्तरों से रिकवरी दर्ज की जा रही. शेयर सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर बीएसई पर 450 रुपए के लेवल से ऊपर निकल गया. सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री की इस कंपनी का कुल मार्केट कैप 16600 करोड़ रुपए के पास पहुंच गया है.
आईपीओ को भी ठीकठाक ही मिला था रिस्पांस
एफकॉन्स इंफ्रा के आईपीओ को निवेशकों से ज्यादा अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था, जोकि अंतिम दिन 2.77 गुना भरकर बंद हुआ था. यह इश्यू 25 अक्टूबर से खुलकर 29 अक्टूबर को बंद हुआ. बता दें कि 5,430 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया था. आईपीओ में कंपनी ने 1,250 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश शेयर जारी किए. जबकि ऑफर फॉर सेल में 4,180 करोड़ रुपए के शेयर जारी किए गए.

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ सब्सक्रिप्शन (Afcons Infrastructure IPO)
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIBs 3.99
NIIs 5.31
रिटेल निवेशक 0.99
कर्मचारी 1.77
कुल 2.77
एफकॉन्स इंफ्रा का कारोबार
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना साल 1959 में हुई. यह इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जोकि शापूरजी पालोनजी ग्रुप का हिस्सा है. कंपनी के पास करीब 6 दशक का अनुभव है. 30 सितंबर, 2023 तक कंपनी ने 15 देशों में 76 प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. 13 देशों में 67 प्रोजेक्ट पर काम जारी है. इसका कुल ऑर्डरबुक 348.88 अरब रुपए का है. कंपनी की मौजूदगी एशिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में है. एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के 5 मुख्य इंफ्रा बिजनेस वर्टिकल हैं.
More From GoodReturns

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
