Aegis Vopak Terminals IPO: आईपीओ मार्केट में निवेश को लेकर तगड़ा मौका बन रहा. अगले हफ्ते एक और कंपनी का आईपीओ खुलने जा रहा. इस कड़ी में एजिस वोपक टर्मिनल्स का आईपीओ 26 से 28 मई तक खुलेगा. कंपनी आईपीओ के जरिेए 2,800 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है.
आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स
आईपीओ में निवेश के लिए निवेशकों को जरूरी बातें भी जान लेनी चाहिए. आईपीओ में प्राइस बैंड 223-235 रुपए प्रति शेयर फिक्स कर दिया गया है. इस IPO में केवल नए शेयर जारी किए जाएंगे. यानी फ्रेश शेयर जारी होंगे, जोकि 10 रुपए के फेस वैल्यू पर जारी होंगे. ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस नहीं होगा. बता दें कि कंपनी ने पहले आईपीओ के जरिए 3,500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में साइज को घटा दिया है.
2 जून को लिस्टिंग संभव
एजिस वोपक टर्मिनल्स के आईपीओ का अलॉटमेंट डेट 29 मई है, जिसकी लिस्टिंग 2 जून को बीएसई और एनएसई पर हो सकती है. पब्लिक इश्यू के लिए लिंक इनटाइम रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है.
फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
कंपनी IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल लोन चुकाने में करेगी. बता दें कि जून 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक एजिस वोपैक टर्मिनल्स पर 2,584.18 करोड़ रुपए का कर्ज है. साथ ही मंगलुरु में क्रायोजेनिक एलपीजी टर्मिनल डेवलप किया जाएगा. इसके अलावा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा किया जाएगा.
कंपनी का कारोबार
2013 में स्थापित एजिस वोपैक टर्मिनल्स एलपीजी और लिक्विड प्रोडक्ट्स के लिए स्टोरेज सॉल्युशंस में माहिर है. यह पेट्रोलियम, वनस्पति तेल, स्नेहक, रसायन, प्रोपेन और ब्यूटेन के लिए सेफ स्टोरेज और बुनियादी ढांचा सेवाएं प्रदान करता है. जून 2024 तक इसकी लिक्विड प्रोडक्ट्स स्टोरेज कैपेसिटी करीब 15 लाख क्यूबिक मीटर और एलपीजी 70,800 टन है.
कंपनी 5 प्रमुख भारतीय बंदरगाहों पर 2 LPG स्टोरेज टर्मिनल और 16 लिक्विड स्टोरेज टर्मिनल ऑपरेट करती है, जिसमें हल्दिया (पश्चिम बंगाल), कोच्चि (केरल), मंगलुरु (कर्नाटक), पिपावाव (गुजरात), और कांडला (गुजरात) पोर्ट्स शामिल हैं.

कंपनी का फाइनेंशियल कंडीशंस
FY2023 में एजिस वोपैक टर्मिनल्स ने 8 लाख रुपए का नेट घाटा दर्ज किया. हालांकि, अगले साल 2024 तक इसने 86.54 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हासिल किया. इस अवधि के दौरान रेवेन्यू 60.15% बढ़कर 570.12 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. FY2024-25 (अप्रैल-जून) की पहली तिमाही के लिए कंपनी ने 156.37 करोड़ रुपए के कुल रेवेन्यू के साथ 25.78 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications