Advit Jewels IPO GMP: IPO अभी खुला भी नहीं और GMP पहुंच गया 45% के पार! क्या मिलेगा दमदार लिस्टिंग गेन?
Advit Jewels IPO GMP: जयपुर की ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी 'अद्वित ज्वेल्स' का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) निवेशकों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। यह IPO मंगलवार, 23 जून, 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी अपने पहले शेयर सेल के जरिए निवेशकों से 165.16 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। अनऑफिशियल मार्केट पर नजर रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों की कीमत 201 रुपये प्रति शेयर बताई गई। इससे पता चलता है कि इश्यू खुलने से पहले, IPO प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर 138 रुपये के मुकाबले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 45.65% था।

IPO में अप्लाई करने से पहले अद्वित ज्वेल्स के बारे में जानें
- Advit Jewels IPO सब्सक्रिप्शन 23 जून से 25 जून तक खुला रहेगा।
- एंकर राउंड की बिडिंग सोमवार, 22 जून यानी की आज होगी।
- IPO ऑफर का साइज 165.16 करोड़ का है। यह ऑफर पूरी तरह से 1.20 करोड़ शेयरों का नया इश्यू है। इसमें 'ऑफर फॉर सेल' (मौजूदा शेयरों की बिक्री) का हिस्सा शामिल नहीं है।
- जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल बकाया कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।
- Advit Jewels IPO का प्राइस बैंड 130 से 138 रुपये प्रति शेयर तय की गई है।
- कंपनी ने नेट इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 35% रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स के लिए और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए रिजर्व रखा है।
- Advit Jewels IPO का 100 शयर का है। इसका मतलब है कि एक रिटेल इन्वेस्टर कम से कम 100 शेयरों के लिए निवेश कर सकता है।
- होलानी कंसल्टेंट्स (Holani Consultants) इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि बिगशेयर सर्विसेज (Bigshare Services) रजिस्ट्रार हैं।
- Advit Jewels IPO का अलॉटमेंट का आधार 29 जून को तय होने की उम्मीद है। जिन इन्वेस्टर्स को इक्विटी शेयर अलॉट किए जाएंगे, उनके डीमैट अकाउंट में 30 जून, 2026 को शेयर क्रेडिट होने की उम्मीद है। जिन्हें शेयर अलॉट नहीं हुए, उन्हें उसी दिन रिफंड प्रोसेस किया जाएगा।
- Advit Jewels IPO का स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग 1 जुलाई को होगी।
More From GoodReturns

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

IPO निवेश का सही दांव: Tempsens, Augmont और Skyways में से किसे चुनें?

Augmont Enterprises IPO: दूसरे दिन की हलचल, निवेश से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications