Advance Tax Deadline: फाइनेंशियल ईयर 2024-2025 के लिए टैक्सपेयर्स के पास एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त भरने के लिए सिर्फ कुछ दिनों का समय बचा है। ये टैक्स एक फाइनेंशियल ईयर में चार बार देना होता है। एडवांस टैक्स भरने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2024 है। आइए आपको इससे जुड़ी अन्य जानकारी देते हैं।

इतनी बार देना होता है Advance Tax
साल में 4 बार एडवांस टैक्स भरना होता है यानी एक फाइनेंशियल ईयर में इसे चार बार देना होता है। टैक्सपेयर्स को कुल टैक्स देनदारी का 15 फीसदी 15 जून तक भरना होता है। जबकि 45 फीसदी 15 सितंबर तक चुकाना होता है। इसी प्रकार बाकि किस्त भी देनी होती है। आयकर कानून के अनुसार,15 मार्च तक पूरा टैक्स 100 फीसदी चुकाना होता है।
पहली किस्त- 15 जून - कुल एडवांस टैक्स लायबिलिटी का 15% देना होता है।
दूसरी किस्त: 15 सितंबर - कुल एडवांस टैक्स लायबिलिटी का 45%, पहली किस्त में भुगतान की गई राशि को घटाकर देनी होती है।
तीसरी किस्त: 15 दिसंबर - कुल एडवांस टैक्स लायबिलिटी का 75%, पहली और दूसरी किस्त में भुगतान की गई राशि को घटाकर भरनी होती है।
चौथी किस्त: 15 मार्च - कुल एडवांस टैक्स लायबिलिटी का 100%, जिसमें से पहली तीन किस्तों में भुगतान की गई राशि घटाई जाती है।
कौन भरता है एडवांस टैक्स?
अगर आपकी इनकम पर TDS कटने के बाद भी 10,000 रुपये या उससे अधिक टैक्स देनदारी है, तो आपको एडवांस टैक्स देना होगा। इसमें सैलरी के अलावा रेंट, कैपिटल गेन, एफडी के ब्याज, या लॉटरी जीतने से हुई आय भी शामिल होती है। वहीं, जो व्यक्ति अगर एडवांस टैक्स नहीं भरता है तो आयकर विभाग के तहत धारा 234B और 234C के अनुसार जुर्माना भरना होता है। इसलिए, समय पर एडवांस टैक्स का सही से पेमेंट करना बहुत जरूरी है।
एडवांस टैक्स की कैलकुलेशन करदाता की वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित कुल आय पर की जाती है। इसमें वेतन, बिजनेस, पेशा, पूंजीगत लाभ आदि जैसे सभी स्रोतों से होने वाली आय शामिल होती है। इसे कैलकुलेच करने के लिए वित्तीय वर्ष के लिए अपनी कुल आय का अनुमान लगाएं और इस अनुमानित आय पर लागू आयकर दरों के अनुसार आयकर की कैलकुलेट करें। अनुमानित कर देयता से स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) और अन्य किसी भी क्रेडिट को घटाएं और शेष राशि एकवांस टैक्स है जिसका भुगतान करना होगा।
ऐसे भर सकते हैं टैक्स
यदि आप ऑफ़लाइन बैंक चालान विधि चुनते हैं, तो आपको पहले ई-फाइलिंग ITR पोर्टल से चालान डाउनलोड करना होगा। ऑनलाइन टैक्स भुगतान के लिए, आपके पास डेबिट कार्ड, नेट-बैंकिंग, RTGS/NEFT, UPI और क्रेडिट कार्ड जैसे कई विकल्प हैं। ई-फाइलिंग पोर्टल पर ई-पे टैक्स पर जाएं, संबंधित एसेसमेंट ईयर को चुनें और फिर भुगतान करने के लिए माइनर हेड के अंतर्गत एडवांस टैक्स चुनें और उसके बाद आपका टैक्स फाइल हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications