एचडीएफसी बैंक के एमडी आदित्य पुरी पिछले कारोबारी साल में सबसे ज्यादा वेतन पैकेज हासिल करने वाले बैंकर रहे।
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक के एमडी आदित्य पुरी पिछले कारोबारी साल में सबसे ज्यादा वेतन पैकेज हासिल करने वाले बैंकर रहे। जी हां वित्त वर्ष 2019-20 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बैंकर में एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी का नाम है। पिछले साल की तुलना में वित्त वर्ष 2019-20 में पुरी की सैलरी व अन्य तरह के पेमेंट में 38 फीसदी का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यह अब 18.92 करोड़ रुपये हो गया है।


आदित्य पुरी इस साल अक्टूबर में होंगे रिटायर
एचडीएफसी बैंक एसेट के मामले में देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। इसके साथ ही, निवेशकों के लिए बीते 25 साल में यह सबसे ज्यादा पसंदीदा बैंक रहा है। जानकारी दें कि एचडीएफसी बैंक ने अपने सालाना रिपोर्ट में बताया कि पिछले वित्त वर्ष में पुरी ने अपने स्टॉक विकल्प का लाभ उठाते हुए 161.56 करोड़ रुपये की कमाई की है। आदित्य पुरी इस साल अक्टूबर में रिटायर होने वाले हैं। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान स्टॉक विकल्प से उन्होंने 42.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बैंक ने रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी है कि ग्रुप हेड सशिधर जगदीशन को वित्त वर्ष 2019-20 में 2.91 करोड़ रुपये की सैलरी मिली है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पूरी के बाद जगदीशन को ही एचडीएफसी बैंक का प्रबंध निदेशक बनाया जा सकता है।
आईसीआईसीआई बैंक के बख्शी को 6.31 करोड़ मिले
एचडीएफसी बैंक के अलावा देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक यानी आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप बख्शी को पिछले साल 6.31 करोड़ रुपये की सैलरी मिली है। आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सालाना रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी है। बख्शी को अक्टूबर 2018 में आईसीआईसीआई बैंक का प्रमुख नियुक्त किया गया था। इसके बादवित्त वर्ष 2019 में उन्हें 4.90 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिला था।
एक्सिस बैंक के अमिताभ चौधरी को मिला 6.01 करोड़ रुपये की सैलरी
इसके साथ ही एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ चौधरी को वित्त वर्ष 2020 में 6.01 करोड़ रुपये की सैलरी मिली। इसके पहले यानी वित्त वर्ष 2019 के अंतिम 3 महीनों के लिए उन्हें 1.27 करोड़ रुपये सैलरी मिली थी। एक्सिस बैंक के रिटेल हेडल प्रलय मंडल को वित्त वर्ष 2020 में 1.83 करोड़ रुपये बतौर सैलरी मिली है। हाल ही में उन्होंने इस अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एचडीएफसी बैंक और यस बैंक में काम कर चुके प्रलय के बारे में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो सीएसबी बैंक के प्रमुख बन सकते हैं।
उदय कोटक की सैलरी घटी
बता करें उदय कोटक की तो उनके वेतन में गिरावट आई है। कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी उदय कोटक का वेतन पिछले कारोबारी में 18 फीसदी घट गया। बैंक की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें 2.97 करोड़ रुपए की ग्रॉस सैलरी मिली। इससे पिछले कारोबारी साल में उन्हें 3.52 करोड़ रुपए मिले थे। उदय कोटक के पास बैंक के 26 फीसदी शेयर हैं। बैंक ने कोरोनावायरस महामारी के कारण 25 लाख रुपए से ज्यादा पाने वाले अधिकारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती करने की घोषणा की है। यह कटौती मई 2020 से होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
